वीसी के ज़रिए आज़म खान को सुनाएगी एमपी/एमएलए सेशन कोर्ट फैसला
रामपुर(रिज़वान खान): समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान की मुश्किलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मकानो में तोड़फोड़ और लूट जैसी संगीन धाराओं में दर्ज एक और मुकदमे का आज ब्रहस्पतिवार को रामपुर की एमपी/एमएलए सेशन कोर्ट का फैसला सुनाया जाएगा।
बतादें कि डूंगरपुर के एक मामले में सोमवार को आए फैसले ने आज़म खान को सात साल की सजा सुनाई थी और 8 लाख रुपये के अर्थ दंड से दंडित किया था और बाकी 3 आरोपियों को 5 साल की सजा और लगभग 3.5 लाख रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया था।

गोरतलब है कि 2019 में भाजपा सरकार में डूंगरपुर मामले में आज़म खान और उनके करीबियों पर 12 मुक़दमे दर्ज हुए थे। जिसमे एक मामले का ब्रहस्पतिवार 21 मार्च को फैसला आएगा।
इसको लेकर एमपी/एमएलए कोर्ट की सहायक अभियोजन अधिकारी सीमा राणा ने बताया कि डूंगरपुर से सम्बंधित यह मामला शफ़ीक़ बानो द्वारा पंजीकृत कराया गया था घर में घुसकर मारपीट करने और मकान तोड़ने के संबंध में, यह घटना 2016 की है और मुक़दमा 2019 में दर्ज हुआ था जिसमे फैसला सुनाया जाना है आज़म खान वीसी के ज़रिए उपस्थित रहेंगे।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

