पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन राज्यसभा सदस्य हैं। उन्हें कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा भेजा था।
नई दिल्ली: बिहार के सीमांचल में प्रभाव रखने वाले राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव(Pappu Yadav) ने अपनी जन अधिकार पार्टी(JAP) का कांग्रेस में विलय कर लिया है।
पांच बार के लोकसभा सांसद रहे राजेश रंजन ऊर्फ पप्पू यादव(Pappu Yadav) का कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने पार्टी में स्वागत किया।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद पप्पू यादव ने कहा, ‘मेरी विचारधारा हमेशा कांग्रेस की विचारधारा के करीब रही है…राहुल गांधी जी संघर्ष के प्रतीक हैं। उन्होंने देश के लिए एक उम्मीद जगाई है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस और लालू यादव मिलकर 2024 जीतेंगे और 2025 जीतेंगे।
बता दें कि पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन भी कांग्रेस की नेता हैं और वह राज्यसभा सदस्य हैं। माना जा रहा है कि पप्पू यादव कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। पप्पू यादव ने कल लालू और तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि आज अभिभावक पितातुल्य आदरणीय लालू जी, माननीय नेता प्रतिपक्ष भाई तेजस्वी जी के साथ पारिवारिक माहौल में मुलाक़ात! मिलकर बिहार में बीजेपी को जीरो पर आउट करने की रणनीति पर चर्चा हुई। बिहार में INDIA गठबंधन की मज़बूती, सीमांचल, कोसी, मिथिलांचल में 100% सफलता लक्ष्य है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पप्पू यादव पूर्णिया सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। इस सीट को लेकर उन्होंने लालू यादव से भी चर्चा की है। बता दें कि पप्पू यादव की पत्नी कांग्रेस से राज्यसभा की सांसद हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ से पार्टी ने राज्यसभा के लिए भेजा है। हाल ही में उन्होंने तेजस्वी यादव की भी तारीफ की थी।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

