आईएमसी प्रमुख मौलाना तौक़ीर रज़ा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि वि पक्ष मुत्तहिद होकर सड़कों पर आता और गिरफ्तारी देने का काम करता तो आज इन्हें जेल न जाना पड़ता।
बरेली(गुलरेज़ ख़ान): बरेली दंगे के आरोपी मौलाना तौक़ीर रज़ा जिन्हें पुलिस की टीमें देश के अलग अलग राज्यों में ढूंढ रही थीं, ने हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद वो फ़ौरन अपने पुराने तेवर में लौट आए और प्रेस कॉन्फ्रेंस कऱी। तौकीर रज़ा ने अपने आपको देश प्रेमी बताया। इतना ही नहीं 27 मार्च को सामूहिक गिरफ्तारी देने का भी ऐलान किया।
सरकार के खिलाफ बोलना अपराध हो गया है
मौलाना तौक़ीर ने कहा कि, सरकार हमारे देश के संसाधनों को लूटने का काम कर रही है। उसके खिलाफ बोलना जैसे अपराध बना दिया गया है। अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। मैंने पहले भी यह कहा था कि वन बाय वन सबका नंबर आएगा। हेमंत सोरेन भी गिरफ्तार नहीं किए जाते, उन्हें जेल नहीं जाना पड़ता अगर संपूर्ण विपक्ष मुत्तहिद होकर सड़कों पर आता और गिरफ्तारी देने का काम करता। इसके अलावा कोई रास्ता अभी भी नहीं है। चुनाव से पहले तमाम लोगों को इन चीजों पर गौर करना चाहिए।
तौकीर रज़ा ने कहा कि मैं अदालत का सम्मान करता हूं, यह लोकतंत्र का आखिरी किला है। इस किले की हिफाजत पूरे हिंदुस्तान के तमाम लोगों को मिलकर करना चाहिए। अगर यह किला सरकार के दबाव में, लालच में आ गया, टिकट में बिक गया, या अपनी मानसिकता की बुनियाद अपनी हिंदुत्व कि हम हिंदू हैं हमें मुसलमान को सजा देना है, यह बेहद भयानक होगा हमारे देश के लिए। इसलिए मैं सुप्रीम कोर्ट से मदद चाहता हूं इस आखिरी किले की हिफाजत के लिए। हमारी जो खिदमत की जरूरत हो उसके लिए तैयार हैं।
प्रवीण सिंह एरन को किया चैलेंज
तौकीर रज़ा ने कहा कि बरेली न भारतीय जनता पार्टी को जीतने दी जाएगी और न प्रवीण सिंह ऐरन को जीतने दी जाएगी। प्रवीण सिंह एरन को मैं चैलेंज करता हूं तुम हिंदुस्तान की किसी भी सीट से लड़ लो तुम चुनाव नहीं जीत पाओगे। उन्होंने कहा कि इन दोनों ने मिलकर साजिश रखी है।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

