रामपुर(रिज़वान खान): लोकसभा के चुनाव का बिगुल बज चुका है। जहां प्रमुख राजनीतिक दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में जुटे हैं, तो वहीं पुलिस प्रशासन भी आयोग की गाइडलाइन के मद्देनजर पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। कुछ इसी तरह की मुस्तादी रामपुर के तीन थानों में उस समय देखने को मिली जब वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 14 लाख 49 हजार की नकदी बरामद की।
उत्तर प्रदेश की जनपद रामपुर की लोकसभा-7 सीट पर प्रथम चरण के चुनाव को लेकर प्रक्रिया जारी है। यहां पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसको लेकर आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की अगुवाई में जगह-जगह वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सिविल लाइंस, स्वार और शाहाबाद थाना क्षेत्रो से पुलिस ने उड़ान दस्ते के साथ मिलकर 14 लाख 49 हजार रुपए की नकदी बरामद की है।
फिलहाल रूपयों की बरामद की को लेकर इसके स्रोतों का पता लगाए जाने की कवायद जारी है। साथ ही डीएम एवं एसपी के स्तर से वाहन चेकिंग की प्रक्रिया को लेकर और अधिक तीव्रता बढ़ा दी गई है।
- रामपुर में खाद की नई ऑनलाइन व्यवस्था लागू: अब किसान मोबाइल ऐप से कर सकेंगे बुकिंग

- ऐतिहासिक शांति समझौता: राष्ट्रपति ट्रम्प ने की ईरान के साथ डील की घोषणा, नौसैनिक नाकाबंदी समाप्त

- जेवर एयरपोर्ट का ऐतिहासिक आगाज़: 172 किसानों ने भरी पहली उड़ान, अब लखनऊ में करेंगे मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात

- रामपुर: मिलक में प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में भव्य चौपाल का आयोजन: पशु सेवा केंद्र और लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास

- अखिलेश का मोदी सरकार पर वार—’व्यापार तबाह, देश कैसे होगा खुशहाल?’

- बदायूं: 15 दिन से लापता नाबालिग बेटी के लिए दर-दर भटक रहे माता-पिता, पुलिस पर लगा लापरवाही का गंभीर आरोप

