रामपुर: लव मैरिज से नाराज़ बाप ने बेटी-दामाद को गोली मारी

Date:

शुक्रवार के दिन लड़की के पिता और भाई अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे। वहां किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हुई और लड़की के पिता और भाई ने दोनों पर गोली चला दी जिससे दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए।

Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर

रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े को युवती के घर वालों ने गोली मारदी। गोली लगने से दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। गोली मारकर युवती के परिजन फरार हो गए। जब इस घटना की सूचना पुलिस को मिली तो तुरंत ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल पति-पत्नी प्रेमी थे जिन्होंने अपनी मर्जी से  शादी की थी। इस शादी से युवती के परिजन खुश नहीं थे और इसी कारण से उन्होंने युवती की ससुराल जाकर पति-पत्नी दोनों को ही युवती के पिता ने गोली मारदी। हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल ने दोनों पति पत्नी को हायर सेंटर के लिए रेफर किया है।

यूपी के ज़िला रामपुर के थाना टांडा के सैदनगर क्षेत्र के एक गांव में प्रशांत नाम का युवक अपने परिवार के साथ रहता था। इसी दौरान प्रशांत की उत्तराखंड निवासी एक युवती से आंखें चार हो गयीं और दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा, दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई. और एक साथ ज़िंदगी गुज़ारने का एक दूसरे को भरोसा दिलाया।

लड़की के परिजन थे लव मैरिज के खिलाफ 

लेकिन जब शादी करने का इन दोनों प्रेमी जोड़ों ने सोचा तब युवती के घर वाले इस शादी के खिलाफ थे। इसी को देखते हुए इस प्रेमी जोड़े ने लड़की के घरवालों की रजामंदी के खिलाफ जाकर कोर्ट में शादी की और अपनी पारिवारिक ज़िंदगी गुज़ारने लगे।

लेकिन इस प्रेमी जोड़ों को यह नहीं मालूम था कि उनकी ज़िंदगी में जल्द ही एक अनहोनी घटना घटने वाली है जिसके बारे में इस प्रेमी जोड़े ने सोचा भी नहीं था।

बेटी दामाद को मारी गोली

शुक्रवार को लड़की के पिता और भाई अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे और उनसे कुछ कहासुनी हुई। इस दौरान लड़की के पिता व भाई ने प्रेमी जोड़े यानी अपनी बेटी और दामाद पर गोली चला दी जिससे दोनों प्रेमी जोड़े घायल हो गए।

गोली की आवाज़ सुनकर लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने तुरंत ही उन्हें ज़िला अस्पताल भेजा। इस दौरान लड़की के पिता व भाई फरार हो गए।

अस्पताल में इलाज के दौरान घायलों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक दल बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से उनका हाल जाना।

घायल युवती ने बताया,” मेरे पापा ने मेरे और मेरे हस्बैंड के गोली मारी। हम दोनों आपस में प्यार करते थे… हम लोगों ने शादी कर ली। तीन महीने से हम लोग कह रहे थे कि हमारी शादी कर दो लेकिन उन्होंने हमारी शादी नहीं की और 3 महीने से मुझे बहुत मारा पीटा भी था। जिसमें मेरे चाचा, मेरे मामा, मेरी मां, मेरे भैया, और मेरे पापा सब शामिल थे। सब लोगों ने लगातार तीन महीने तक मुझे पीटा। जब कुछ ज्यादा ही अत्याचार बढ़ गया तो हम लोगों ने कोर्ट मैरिज कर ली। कोर्ट मैरिज हमने इलाहाबाद में की थी।

Arun Kumar
अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया,” थाना टांडा के सैदनगर नगर क्षेत्र में प्रशांत नामक एक लड़के ने काशीपुर उत्तराखंड की लड़की से प्रेम विवाह किया था अभी सितंबर के महीने में। प्रेम विवाह से लड़की के परिवार वाले नाराज़ थे। जो अब तक की जानकारी हुई है, लड़की के परिवार वाले आए उन्होंने लड़की और लड़का दोनों को फायर आर्म्स इंजरी पहुंचाई। तत्काल उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डॉ ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर जा रहे हैं। आगे की विधिक कार्रवाई पुलिस करेगी। इनके परिवार वाले थाने गए हैं, वे लोग तहरीर दे रहे हैं, उस के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...