Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
एक तरफा प्यार में पागल जीजा ने अपनी साली को मौत के घाट उतार दिया। जिला रामपुर की कोतवाली शाहाबाद पुलिस ने मेहताब की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है।
इस हत्या में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक अभियुक्त मृतक युवती का जीजा है, जो अपनी साली से एकतरफा प्यार करता था और उसकी साली किसी और से प्यार करती थी।
बहरहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और उसके बाद जेल भेज दिया।बाकी आगे की जांच पुलिस कर रही है।
यह हत्या एक हफ्ते पहले की गई थी जिसका पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया है।
रामपुर कोतवाली शाहबाद के लालवारा गांव में जाहिद अपने परिवार के साथ रहता था। उसकी एक बेटी थी जिसका नाम मेहताब था। एक हफ्ते पहले मेहताब का शव गन्ने के खेत में मिला।
इस मामले पर मृतक महिला मेहताब के पिता जाहिद की ओर से कोतवाली शाहाबाद में एक मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी थी। आज पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया।
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

इस मामले में दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनके नाम नाजिम और नदीम हैं। नाज़िम मृतक मेहताब का जीजा है। हत्या की वजह एक तरफा प्यार बताया जा रहा है।
दरअसल नाजिम अपनी साली मेहताब से प्रेम करता था और उसकी साली मेहताब किसी और युवक को चाहती थी। इसी कारण से उसके जीजा ने अपने एक साथी के साथ मिलकर मेहताब की हत्या कर उसके शव को गन्ने के खेत में डाल दिया।
इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया,” थाना शाहबाद में मोहम्मद नगर गांव में गन्ने के खेत में एक अज्ञात युवती का शव मिला था। पुलिस ने अज्ञात शव को तुरंत कब्जे में लिया। पूछताछ में मृतक महिला की पहचान मेहताब के रूप में हुई जो लालवारा गांव की रहने वाली थी।
मेहताब के पिता जाहिद ने एक मुकदमा कोतवाली शाहबाद में शाहनवाज नामक युवक के खिलाफ दर्ज कराया। जांच पड़ताल में पूरी कहानी यह निकल कर आई।
शाहनवाज और मेहताब आपस में प्यार करते थे…आपस में शादी करना चाहते थे। लेकिन इनकी शादी नहीं हो पाई। गांव के लोगों ने और परिवार के लोगों ने इनकी शादी पर एतराज किया।
शाहनवाज लालवारा गाव में एक दुकान लेकर अपना कुछ काम करता था। उसने फाइनली वहां से छोड़ दिया. और अपने कस्बे सेफनी में आ गया। लेकिन इसी बीच नाजिम जो मेहताब का बहनोई है, उसका दिल मेहताब पर आ गया। फिर उसने साजिश के तहत अपने एक दोस्त नदीम के फोन से अपने फोन पर कॉल कराता था और उसे ले जाकर के मेहताब को देता था।
क्योंकि मेहताब के परिवार वालों ने मेहताब पर नजर रखी हुई थी और उसका फोन भी छीन लिया था। नदीम उसका प्रेमी शाहनवाज बन कर बात करता था और इस तरह से यह लगातार बातें कराता रहा।
एक दिन नाजिम ने मेहताब से बातें कराते हुए कहा चलो तुम्हें शाहनवाज से मिला लाते हैं। शाहनवाज से मिलाने के बहाने यह उसे ट्यूबवेल पर ले गया और कहा मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और चलो हम दोनों भाग चलते हैं।
लेकिन मेहताब शाहनवाज को प्यार करती थी, इस नाते उसने मना कर दिया और यह भी कहा कि यह बात मैं घर पर बताऊंगी के जीजा जी मेरे साथ इस तरह की हरकत कर रहे हैं। इस बात को और अपनी बदनामी को छुपाने के लिए मेहताब के जीजा नाजिम ने मेहताब के दुपट्टे से उसकी गला घोट कर हत्या कर दी।
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
