Globaltoday.in | हमीरपुर
उत्तर प्रदेश में हमीरपुर(Hamirpur) की मौदाहा कोतवाली परिसर में कस्बा मौदाहा निवासी बीएसएफ जवान और पुलिस के बीच उस समय खासी उठा पटक हुई जब बीएसएफ़ जवान पर बिना उसकी शिकायत सुने पुलिस ने ताबड़ तोड़ तीन-चार मुक़दमे दर्ज कर दिये।
मौदाहा का रहने वाले शाहिद बीएसएफ 122 बटालियन दिल्ली में आरक्षी है। वह छुट्टी में घर आया था और अपने ट्रकों की देख भाल करते समय एक युवक के फोटो खींचने पर विवाद बढ़ा था।
पुलिस पर आरोप है कि उसने बिना सुने ही जवान पर मुकदमा दर्ज कर कर दिया।
मौदाहा कोतवाली के दारोगा गुलाब पर फौजी के परिजनों ने बदतमीज़ी व् बदसलूकी का आरोप लगाया है।
पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए मौदाहा कोतवाली के दारोगा गुलाब को निलम्बित कर दिया है।
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग
- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’
- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त
- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल
- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated
