Globaltoday.in|बरेली | गुलरेज़ खान
उत्तर प्रदेश के बरेली में रामगंगा की कटरी चौदह साल बाद एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी।
इस बार बदमाशी नहीं, बल्कि जमीन की कब्जेदारी को लेकर आमने सामने हथियारों का शक्ति प्रदर्शन हुआ। एक पक्ष ज़मीन जोतने गया तो दूसरे पक्ष ने ट्रैक्टर पर फायरिंग कर दी। हालांकि थाना फरीदपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
एक पक्ष ने अपनी गंगा की कटरी में कई सालों से जमीन को जोत रहा था तो जबकि दूसरा पक्ष हथियारों पर दबंगई दिखाते हुए कब्जा करने की कोशिश की, पुलिस तफ्तीश के मुताबिक पहला पक्ष राहुल का है जब्कि दूसरा पक्ष पुत्रपाल का है।
कल दोपहर राहुल जब अपने खेत मे जुताई कर रहा था तभी पुत्रपाल अपने आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद साथियों के साथ आया और फायरिंग शुरू कर दी। ट्रैक्टर के पहिये पर भी गोली मार कर पंचर कर दिया, साथ ही धमकी भी दी कि अगर खेत मे दोबारा नजर आए तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।
दबंगई और फायरिंग करने का वीडियो नेशन फर्स्ट टीवी के हाथ लगा, जिसमे हथियारों के बल जमीन को खाली कराने की कोशिश की जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में दोनो तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया है।साथ ही लाइसेंसी हथियारों के लाइसेंस भी कैंसिल किये जायेंगे।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident
