जयाप्रदा के खिलाफ केमरी और स्वार के थानों में आचार संहिता उल्लंघन के केस दर्ज हैं। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में सुनवाई चल रही है।
रामपुर(रिज़वान ख़ान): रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा(Jaya Prada) आज रामपुर के एमपी एमएलए कोर्ट में पेश हुईं। उन्होंने आज कोर्ट में आचार संहिता उलंघन के मामले में 313 के तहत फाइनल बयान दर्ज करवा दिए।
आपको बता दे कि पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ केमरी और स्वार के थानों में आचार संहिता उल्लंघन के केस दर्ज हैं। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में सुनवाई चल रही है। आज केमरी थाने में दर्ज आचार संहिता उलंघन के मामले में बयान दर्ज हुए।
बताते चलें कि रामपुर से पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में स्वार और केमरी थाने में आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया गया था। यह दोनों आचार संहिता उलंघन के मामले इन दिनों कोर्ट में विचाराधीन हैं। आज जयाप्रदा के 313 के तहत बयान दर्ज हुए। मामले में अगली सुनवाई 2 मई को होगी।
इस मौके पर जयाप्रदा ने कहा कि वो आज रामपुर के एमपी एमएलए कोर्ट में 313 के बयान दर्ज करवाने आई थीं। उनके बयान दर्ज हो गए हैं। वहीँ उन्होंने मुरादाबाद में बीजेपी उम्मीदवार ठाकुर सर्वेश सिंह के निधन पर शौक भी व्यक्त किया।
- कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 17 की मौत, 35 से अधिक घायल

- महाराष्ट्र के धर्मांतरण कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, एपीसीआर ने मांगी संवैधानिक समीक्षा

- रामपुर रज़ा लाइब्रेरी को जीवंत सांस्कृतिक संस्थान बनाने पर मंडलायुक्त संगीता सिंह का जोर; ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

- इलाहाबाद हाईकोर्ट: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की सजा निलंबन याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

- आज़म खान के खिलाफ दर्ज मुकदमा राजनीतिक साजिश: मुस्तफा हुसैन, सपा नेताओं से की एकजुटता की अपील

- रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम खान पर नई FIR, 416 करोड़ खर्च का हिसाब नहीं

