Globaltoday.in|बरेली | गुलरेज़ खान
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) के बहेड़ी शीशगढ़ थाना क्षेत्र के बुझिया गाँव में एक 12 साल की बच्ची को तेंदुए (Leopard) ने मार डाला।
पुलिस ने पंचनामा कर बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेजदिया। बच्ची के परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल है।
ग्रामीणों का वन विभाग पर लापरवाही का आरोप
इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोगो वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गाँव बुझिया में 12 वर्षीय उपासना नाम की बच्ची सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे अपने घर से गाँव की एक दुकान से कुछ सामान लेने को निकली थी कि इसी बीच तेंदुआ बच्ची को उठा कर ले गया।
गन्ने के खेत में मिला क्षत-विक्षत शव
इसके बाद बच्ची के परिजनो के साथ गाँव के लोगों व पुलिस प्रशासन द्वारा रात भर जंगल में बच्ची की तलाश की गई लेकिन जगह-जगह पड़ा खून और बाघ के पंजों के निशान ही मिले। मंगलवार की सुबह 6 बजे के करीब उपासना का शव गाँव से दूर क्षत-विक्षत रूप में गन्ने के खेत में मिला।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। उधर बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
- केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर
- Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated
- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life
- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा
- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर
