बरेली(गुलरेज़ ख़ान): बीते दिनों बरेली की राजनीति में काफी गर्माहट और उथल-पुथल देखने को मिली और यह अभी भी जारी है। बरेली के बसपा प्रत्याशी छोटेलाल गंगवार का लोकसभा चुनाव का टिकट कट गया और आंवला में भी बसपा के एक दूसरे प्रत्याशी फर्जी बीएसपी के सिंबल के जरिए नामांकन कराया। इसके बाद बरेली की राजनीति में काफी हंगामा देखने को मिला।
आंवला से बसपा के असली प्रत्याशी आबिद अली ने फर्जी प्रत्याशी सत्यवीर और सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। अब आबिद अली का कहना है कि जो व्यक्ति चुनाव के पर्चों में हेर फेर कर रहा है, फर्जीवाड़ा कर रहा है, जिस पर फर्जीवाड़े का मुकदमा लिखा गया है उसको चुनाव आयोग को चुनाव लड़ने से रोकना चाहिए।
जताया हत्या का अंदेशा
उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप और बसपा प्रत्याशी नीरज मोर्य उनकी हत्या करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी हत्या का अंदेशा जताते एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है और प्रेसवार्ता कर इस मामले को उजागर किया है। आबिद अली का कहना है कि वह बसपा के प्रत्याशी हैं इसके चलते वह भाजपा के और सभा के दोनों के वोट काट रहे हैं। उन्हें दलित का वोट भी मिल रहा है और मुस्लिम वोट भी मिल रहा है, जिसके चलते सपा और भाजपा के प्रत्याशी उनसे खफा हैं और उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार वह 3 लाख से ज्यादा वोटो से जीत हासिल करेंगे।
उन्होंने एसएसपी बरेली को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है और कहा है कि धर्मेंद्र कश्यप और समाजवादी पार्टी प्रत्याशी नीरज मोर्य उनकी हत्या करा देना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने पूर्व संज्ञान लेने को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली को प्रार्थना पत्र दिया है।
वहीं नीरज मौर्य ने कहा कि यदि उनपर इस तरीके का कोई इल्जाम साबित हो जाए कि उन्होंने सत्यवीर के द्वारा षड्यंत्र रचकर पर्चा दाखिल कराया है तो वह राजनीति छोड़ देंगे। इसपर आबिद अली ने कहा कि उनका यह कहना गलत है, उन्होंने सतवीर के साथ की सारी पोस्टों को डिलीट किया है। अगर वह सही थे तो उन्होंने पोस्टों को डिलीट क्यों किया?
उन्होंने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को अपनी व्यथा सुनाई मगर इस षड्यंत्र को लेकर और आबिद अली के द्वारा कही जा रही बातों को लेकर लोग दबे मुंह कुछ और कहते ही नजर आ रहे हैं।
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

