Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
उत्तर प्रदेश के हाथरस में बाल्मीकि महिला के साथ कथित बलात्कार और हत्या को लेकर यूपी सरकार के रवैय्ये के चलते देश में बढ़ते असंतोष को देखते हुए प्रशासन के साथ साथ बीजेपी के दिग्गज भी अब डैमेज कंट्रोल में लग गए हैं।
उत्तर प्रदेश का हाथरस जहां एक दलित युवती की कथित रेप के बाद हत्या कर दी गयी। इस जघन्य अपराध से पूरे देश में कोहराम मचा है और इस घिनौने अपराध की सभी लोग निंदा कर रहे हैं।
सभी देशवासी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा दिलाने की लिए मांग कर रहे हैं।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

इसी बीच अपने तीन दिवसीय दौरे पर रामपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जिस तरह का घिनौना अपराध है उस अपराध की कठोर से कठोर सजा मिलेगी और यह एक नजीर होगी।
यूपी के जनपद रामपुर (Rampur) में अपने तीन दिवसीय दौरे पर रामपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा,” यह बहुत दु:खद घटना है, दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस तरह के वहशी दरिंदों को बहुत मजबूती के साथ योगी सरकार सज़ा देगी और ऐसी सजा देगी जो नजीर बनेगी। एक्शन स्पीक लोडर देन वर्ड्स… जो एक्शन है वह शब्दों से ज्यादा प्रभावी दिखाई पड़ेगा…उसकी चिंता मत करिए मुझे।
राजनीतिक पर्यटन ठीक नहीं
केबिनेट मंत्री नक़वी ने हाथरस मामले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा लगता है ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर पॉलिटिकल ब्लेम करना, राजनीतिक पर्यटन करना, पर्यटन के साथ-साथ पाखंड करना यह कतई ठीक नहीं है किसी के लिए भी, हमारी पार्टी हो किसी और की भी पार्टी हो और बहुत से मौके होंगे जो पॉलिटिकल पर्यटन कर सकते हैं। लेकिन अपनी जो ऊसर जमीन है उस उसर जमीन पर उपजाऊ बनाने के लिए ऐसे संवेदनशील मुद्दों का सहारा लेना कतई ठीक नहीं है।
पत्रकारों पर हुए लाठीचार्ज पर केंद्रीय मंत्री ने कहा,” जो भी गुनहगार है उसको सजा मिलेगी। इसकी चिंता सभी समाज के तबकों को है और सरकार को सबसे ज्यादा है।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty
