रामपुर में अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा महिला शाखा की बैठक में आने वाले कार्यक्रमों के संबंध में मंथन हुआ

Date:

रामपुर(रिज़वान ख़ान): आज दिनांक 30 अप्रैल 2024 को अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा महिला शाखा रामपुर द्वारा एक बैठक प्रियंका किटी हाल मिस्टन गंज पर मंडल अध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित की गई जिसमें पूर्व में हुए कार्यक्रम की समीक्षा की गई एवं आने वाले कार्यक्रमों के संबंध में सभी सदस्यों से मंथन किया गया।

इस मौक़े पर मंडल अध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल ने बताया हम सभी मिलकर समय समय पर तरह तरह के आयोजन करते रहते हैं। इस वर्ष भी हम लोग ऐसे बच्चों बच्चों को शिक्षा सामग्री का वितरण करेंगे जो बच्चे धन के अभाव में शिक्षा सामग्री नहीं ले पाते हैं। इसके अतिरिक्त अत्याधिक गर्मी के कारण राह चलते राहगीरों के लिए ठंडा जल एवं शरबत की व्यवस्था भी की जाएगी।

इस मौक़े पर ज़िलाध्यक्ष पारुल अग्रवाल ने बताया हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य सभी को जोड़कर साथ लेकर चलना है। इसी क्रम में माह जून से सदस्यता अभियान चलाकर हर पदाधिकारी को कम से कम 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया जाएगा। इसके अलावा सदस्यों के घर के बाहर परिवार के बड़े सदस्यों का नाम की नेम प्लेट भी संस्था द्वारा लगवाई जाएगी।

इस वर्ष कम से कम एक हज़ार वैश्य समाज के लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिए सभी सदस्य संकल्पबद्ध होकर कार्य करेंगे। इसी के चलते शीघ्र ही पौधारोपण का कार्यक्रम भी किया जाएगा जो कि हर वर्ष संस्था द्वारा किया जाता है।

आगामी कार्यक्रम की रूप रेखा आगे समयानुसार तय किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष नीलम गुप्ता ने किया एवं बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री राधिका अग्रवाल ने की ने की बैठक में जिला कोषाध्यक्ष प्रीति गुप्ता नगर अध्यक्ष शिवांगी अग्रवाल रिचा गुप्ता सरिता गुप्ता रागनी गर्ग कोमल मित्तल बिना माहेश्वरी नीलम सिंगल प्रियंका गुप्ता रिमझिम गुप्ता सीमा अग्रवाल स्मिता गुप्ता निशा अग्रवाल सिममी अग्रवाल साक्षी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...