गिरफ़्तार आलम की माँ ने कहा,”मेरा बेटा कई साल से दिल्ली में टैक्सी चलाता है,उसकी कार में कौन बैठा है उसको क्या पता

Date:

Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर

मथुरा में पीएफआई (PFI) प्रतिबंधित संगठन से संबंध होने के आरोप में पुलिस ने जिन चार युवकों को गिरफ्तार किया है उनमें से एक युवक आलम रामपुर का रहने वाला है।

मथुरा से मिली जानकारी के आधार पर एलआईयू ने युवक के घर पहुंच कर उसके बारे में जानकारी हासिल की।

आलम के माता-पिता जो रामपुर में रहते हैं है कि उनका बेटा पिछले कई सालों से दिल्ली में रहकर टैक्सी चलाता है। उसकी कार में कौन बैठा हुआ है उसे क्या पता है। उसका किसी भी संगठन से कोई ताल्लुक नहीं है।

गिरफ्तार मोहम्मद आलम की माँ नईम जहां से हमने बात की तो उन्होंने बताया,” सच्चाई यह है मेरा बेटा गाड़ी बुकिंग पर लेकर मथुरा जा रहा था। मथुरा से पहले टोल पर उसको पकड़ लिया गया। उसमें तीन लोग और थे यह नहीं पता वह लोग कौन थे…  उसने तो बुकिंग की थी। मेरा बेटा 10 साल पहले से गाड़ी चला रहा है… बुकिंग की गाड़ी चलाता है। उस रोज भी बुकिंग लेकर मथुरा जा रहा था। वहां पकड़े गए और रात उनका चालान कर दिया। यह 10 साल से दिल्ली में है। रामपुर मैं महीना 2 महीने में आ जाते थे एक आद दिन रुकते थे और चले जाते थे। मेरा बेटा शादीशुदा है उसकी त्रिलोकपुरी की ससुराल है और सुंदर नगरी में वह रहता है। मेरा बच्चा साफ-सुथरी छवि का है और ज्यादा उम्र भी नहीं उसकी कुल 27 साल की उम्र है।

आलम की माँ ने बताया,” उस के घर कई अधिकारी भी आए थे। हमारे पास पूछताछ करने के लिए और कभी भी मैंने ऐसी कोई गलत हरकत अपने बेटे में नहीं देखी। मेरे दो बच्चे और हैं जो दिल्ली में रहते हैं। एक कारचोब का काम करता है और दूसरा वाला एक और गाड़ी चलाता है। आलम पहले दिल्ली में बहन के पास रहता था और जब से शादी हुई है उसके बाद से वे अलग रहता है। आलम की माँ ने कहा हम इंसाफ मांगते हैं और मेरा बेटा बेकसूर है उसे किसी भी केस में नहीं रखा जाए।

ग़ौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोमवार को कहा था कि उसने मथुरा में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और उससे संबद्ध संगठनों से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गिरफ्तार लोगों की पहचान मलप्पुरम के सिद्दीकी, मुजफ्फरनगर के अतीक-उर रहमान, बहराइच के मसूद अहमद और रामपुर के आलम के रूप में की थी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...