ग्वालियर में कल होगा अंतिम संस्कार; आमजन के साथ ही कई VIP होंगे शामिल
रामपुर: ग्वालियर की राजमाता माधवी राजे सिंधिया के निधन से रामपुर के शाही परिवार में गम का माहौल है। अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के पौत्र पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने उनके निधन कर शोक व्यक्त किया है।
बतादें कि महाराजा माधव राव सिंधिया की पत्नी ग्वालियर की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का आज 70 वर्ष की आयु में नई दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया।
रामपुर और ग्वालियर राजघरानों के बीच हमेशा ही बहुत मजबूत संबंध रहे हैं। ग्वालियर की राजमाता के निधन के बाद नूर महल में शाही ध्वज शोक स्वरूप झुका दिया गया है। रामपुर का शाही परिवार ग्वालियर की राजमाता के निधन से बेहद दुखी है।
पूर्व मंत्री नवेद मियां ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया, महारानी प्रिया राजे सिंधिया, युवरानी चित्रांगदा राजे, युवराज विक्रमादित्य सिंह और राजपरिवार के अन्य सदस्यों से बात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

