AIMIM ने बुधवार को तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष पोचाराम श्रीनिवास रेड्डी को पत्र लिखकर मांग की कि गोशामहल से भाजपा विधायक राजा सिंह को पैगंबर मोहम्मद (स.अ.व ) के खिलाफ ईशनिंदा करने के लिए विधानसभा से निष्कासित किया जाए।
AIMIM के महासचिव सैयद अहमद पाशा कादरी ने लिखा,“राजा सिंह ने बार-बार खुद को इस तरह से पेश किया है जो सदन के एक सदस्य के लिए अशोभनीय है। उनके आचरण ने इस सदन के विशेषाधिकारों का उल्लंघन किया है, जिसके परिणामस्वरूप सामूहिक अवमानना हुई है”.
पत्र में आगे कहा गया है कि पैगंबर मोहम्मद (स.अ.व ) और इस्लाम के खिलाफ सोमवार को राजा सिंह के बयान से पूरे भारत के मुसलमानों को काफी दुख पहुंचा है। सिंह ने बार-बार हिंसा को उकसाया और मुसलमानों के खिलाफ दुश्मनी, नफरत और द्वेष को बढ़ावा दिया। इस प्रकार उन्होंने भारत की अखंडता को बनाए रखने की अपनी शपथ का भी उल्लंघन किया है।
एआईएमआईएम ने कहा, “यह आग्रह किया जाता है कि आपका कार्यालय राजा सिंह के खिलाफ आवश्यक निष्कासन कार्यवाही शुरू करे।”
बतादें कि इससे पहले AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सिंह के बयानों की निंदा करते हुए कहा, “भाजपा मुसलमानों और पैगंबर मुहम्मद का तिरस्कार करती है। यह भाजपा की घोषित नीति प्रतीत होती है। मैं भाजपा सांसदों द्वारा फैलाई गई गंदगी से घृणा करता हूं। वॉयस टेप को एफएसएल को अग्रेषित किया जाना चाहिए, और एक जांच की जानी चाहिए।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

