Globaltoday.in | मोहम्मद रामिश | अलीगढ़
- अलीगढ़ के देहली गेट के शाहजमाल की पुरानी ईदगाह के तोड़े ताले,
- पुलिस पर लगे ताले तोड़ने के आरोप
- देर रात पुलिस ने ताले तोड़कर ईदगाह में किया था प्रवेश
- ईदगाह में रहने वाले युवक ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप
- क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश, किया हंगामा
अलीगढ़ में बीती रात थाना देहली गेट इलाके स्थित ईदगाह में रात में पुलिस द्वारा गेट को तोड़ कर प्रवेश किया गया। पुलिस पर आरोप है कि ईदगाह के अंदर घुसकर उसने वहां चौकीदारी करने वाले युवक से मारपीट की। इसके उपरांत पुलिस वहां से चली गयी।
इस मामले की जानकारी जब स्थानीय लोगो को हुई तो इन्होंने विरोध जताया और उसके बाद शहर मुफ़्ती को सूचना दी।
शहर मुफ़्ती ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाया और उच्च अधिकारियों से बात करने की बात कही है।
बातचीत के दौरान पीड़ित युवक ने बताया कि रात्रि में लगभग 11 बजे भारी पुलिस बल ईदगाह पहुंचा और ताले तोड़कर अंदर घुस गए और सोते हुए युवक के लात मारी।
सूचना पर शहर मुफ़्ती खालिद हमीद पहुंचे और गुस्साए लोगों को शांत किया। फ़िलहाल माहौल न ख़राब होने देने के लिए मौके पर कई थानों का फाॅर्स मौजूद है।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

