Alt news के सह संस्थापक मो० ज़ुबैर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ़्तार, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

Date:

Alt news के सह संस्थापक मो० ज़ुबैर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है । उनको दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने धारा 153 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना) और 295A (धार्मिक भावनाओं को अपमानित करना) के तहत गिरफ्तार किया गया है। 

सत्य हिंदी को मिली जानकारी के मुताबिक़ दिल्ली पुलिस ने उन्हें उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन वहां जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

ऑल्टन्यूज के सह-संस्थापक प्रतीक सिन्हा ने कहा कि मोहम्मद जुबैर को एक अलग मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस ने बुलाया था लेकिन इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। अनिवार्य नोटिस नहीं दिया गया, सिन्हा ने आरोप लगाया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘बार-बार अनुरोध के बावजूद हमें एफआईआर की कॉपी नहीं दी जा रही है।

मो० ज़ुबैर साफ्टवेयर इंजीनियर हैं और तकनीकी शिक्षा के उपयोग से रोज़ाना अनेक वीडियोज में जालसाज़ी/तोड़ मरोड़ करने आदि का खुलासा करते मिलते हैं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related