दिल्ली के त्रिवेणी कला संगम में धर्मेंद्र को भावपूर्ण संगीतमय श्रद्धांजलि

Date:

नई दिल्ली: नई दिल्ली के त्रिवेणी कला संगम में मंगलवार, 2 दिसंबर की शाम बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र को एक भावपूर्ण संगीतमय श्रद्धांजलि दी गई । कात्यायनी और थ्री आर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शीर्षक था “पल-पल दिल के पास तुम रहते हो”।l

कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत बड़ी स्क्रीन पर धर्मेंद्र की फिल्मों के यादगार दृश्यों से हुई, जो फिल्म शोले के प्रसिद्ध टंकी वाले दृश्य पर समाप्त हुआ । इसके बाद लेखक-निर्देशक निधिकान्त पाण्डेय ने मंच पर उसी दृश्य को जीवंत रूप देते हुए कार्यक्रम की प्रोड्यूसर सोहैला कपूर और अनुराधा डार को भी अपने साथ शामिल किया। यह अनुराधा जी का अभिनय में पहला प्रयास था।​

देवानंद झा की मधुर प्रस्तुति

गायक देवानंद झा ने धर्मेंद्र की पहली फिल्म से लेकर उनके कई लोकप्रिय गीतों को अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत किया । जीतू, अमित और अधीर ने संगीत संयोजन में अपना योगदान दिया। कुछ गीतों में निधिकान्त ने भी देवानंद के साथ जुगलबंदी की, जिसे दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।​

यादगार किस्से और भावुक समापन

कार्यक्रम के दौरान धर्मेंद्र की दिलीप कुमार और आनंद भाइयों से जुड़ी यादगार कहानियां भी साझा की गईं। समापन पर शीर्षक गीत “पल-पल दिल के पास…” की प्रस्तुति के बाद पर्दे पर धर्मेंद्र के गीत की क्लिप दिखाई गई, जिसे देखकर उपस्थित दर्शक भावुक और भावविभोर हो गए। धर्मेंद्र न केवल एक बेहतरीन कलाकार थे, बल्कि उनका नेकदिल स्वभाव भी लोगों के दिलों में हमेशा बसा रहेगा।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...