सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान की आज 2 मामलों में सुनवाई थी, पहला मामला दो जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित था और दूसरा भड़काऊ भाषण से संबंधित था।
इन दोनों ही मामलो में आजम खान की ओर से हाजिरी माफी का एक प्रार्थना पत्र कोर्ट में दिया गया और उसमें तबीयत खराब होने का हवाला दिया और डॉक्टर ने आराम के लिए बताया।
बरहाल इन दोनों ही मामलो में कोर्ट ने आज़म खान की हाजिरी माफी स्वीकार कर ली है और अब दो जन्म प्रमाण पत्र और भड़काऊ भाषण दोनों ही मामलो में 15 फरवरी की तारीख नियत की गई है।
आपको बतादे दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में आजम खान के 313 के बयान दर्ज होना है और अब 15 तारीख को ये बयान दर्ज होंगे।
इस विषय पर शहर विधायक आकाश सक्सेना ने बताया, “जो 4/19 दो जन्म प्रमाण पत्र वाला मामला जो चल रहा है उसमें आज तारीख थी तो उसमें अब 15 तारीख लगी है और 15 तारीख में 313 के बयान दर्ज कोर्ट ने ऑर्डर किया है और पर्सनली उपस्थित होने के लिए भी कहा है तीनों को।”
इस विषय पर अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया, “देखिए उसमें हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र आया था कि तबीयत खराब है और डॉक्टर ने रेस्ट दिया है कोर्ट ने उसको स्वीकार करते हुए कार्यवाही को 15 तारीख तक स्थगित कर दिया है और 15 तारीख की तिथि नियत की है 313 का बयान अंकित करने के लिए माननीय न्यायालय ने आदेश किया है कि तीनों अभियुक्त गण व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होंगे और 313 का अपना बयान अंकित कराएंगे। भड़काऊ भाषण मामले में भी 15 तारीख तिथि नियत की गई है उसमें भी उनकी हाजिरी माफी आई थी कि तबीयत खराब है उसमें भी माननीय न्यायालय ने उपस्थित होने को कहा है। 15 तारीख को व्यक्तिगत रूप से तीनों उपस्थित होंगे और कोई हर्जाना जुर्माना नहीं लगा है।”
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

