ररामपुर(रिज़वान ख़ान): सपा नेता और पूर्व सांसद आज़म ख़ान को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कोर्ट से राहत मिली है। MP-MLA कोर्ट ने आचार संहिता उल्लंघन मामले में आज़म ख़ान को बरी कर दिया है।
एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में आज आजम खान के केस में सुनवाई थी। क्यूंकि आज़म ख़ान सीतापुर जेल में हैं। उनकी पेशी वीसी(Video Conferencing) के माध्यम से हुई।
यह मामला 2019 के लोकसभा चुनाव का है, जब आजम खान सपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे थे। उन पर आरोप था कि उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए अपने वाहन को मतदान केंद्र पर ले जाकर अनुचित तरीके से दबाव बनाने की कोशिश की थी। मतदान केंद्र 200 मीटर दायरे के अंदर आता था। नियम है कि 200 मीटर की दूरी तक कोई भी वाहन नहीं आ सकता। इस आरोप के तहत उनके खिलाफ गंज कोतवाली में केस दर्ज किया गया था।
क्या आएंगे जेल से बाहर ?
हालांकि Rampur MP-MLA Court से बरी किए जाने के बाद भी आज़म ख़ान अभी जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे। उन पर कई और मामले भी चल रहे हैं।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

