बरेली: नकबजनी गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

Date:

बरेली (गुलरेज़ ख़ान): कैंट पुलिस ने पिछले कई महीनों से सक्रिय मकानों में नकबजनी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 4 आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों के पास से चोरी के सामान में एलईडी टीवी, मोबाइल फोन, नकदी, एक पीली धातु की अंगूठी और घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड मिली है।

पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देश पर चलाए जा रहे वाहन चोरी व छिनैती रोकथाम अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट राजेश कुमार के नेतृत्व में यह सफलता हासिल हुई। उप निरीक्षक मोहित चौधरी और उनकी टीम ने 24 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर कृष्णा कॉलोनी ट्यूबवेल के पास से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Hindguru 2025
https://thehindguru.com/

प्रैस वार्ता में पुलिस अधीक्षक नगर, मानुष पारीक, प्रथम क्षेत्राधिकरी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि यह गिरोह रैकी कर बंद पड़े मकानों की पहचान करते थे। अवनीश और सोनू घटना स्थल की निगरानी करते , देवू क्षेत्र में आने-जाने वालों पर नजर रखता था। देव उर्फ पहाड़ी, अमन कश्यप और प्रियांशु मास्क पहनकर लोहे की रॉड से ताले तोड़ते और आस-पास के मकानों के कुंडे बाहर से बंद कर देते ताकि शोर सुनकर कोई जाग भी जाए तो उन्हें भागने का समय मिल सके। इस तरह वे सामूहिक रूप से नकबजनी को अंजाम देते थे।

अवनीश, देवांश, देव उर्फ पहाड़ी, आयुष और सोनू के खिलाफ पहले से कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, पॉक्सो एक्ट, और बीएनएस की विभिन्न धाराएं शामिल हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों में गिरोह का मास्टरमाइंड अवनीश पुत्र बाबूराम, निवासी जोर तलैया मोहनपुर, हाल ही में जेल से छूटा था। अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि अवनीश हमारे गिरोह का मास्टरमाईन्ड है। हाल ही में 10-15 दिन पहले लूट के मुकदमें में जेल से छूटकर आया है।

अभि 0 अवनीश अपनी ही कालोनी या आस पास की कालोनी में सम्पन्न व्यक्तियों के काफी समय से बन्द पड़े मकानों की रैकी करता है उसके पश्चात अवनीश तथा सोनू उर्फ अमनदीप उस मकान के आस – पास के मार्गों व मकानों के लोगो के आने – जाने के समय का अन्दाजा लगाने के पश्चात नकबजनी की घटना को अन्जाम देते हैं। इनके साथी देवू उर्फ देवांश उस मकान के आस – पास के रास्तो के बाहर खड़े होकर पुलिस अथवा आने – जाने वाले लोगो की निगरानी तथा सूचना देते हैं, तथा इनका साथी देव उर्फ पहाड़ी , अमन कश्यप व प्रियांशू मुहँ पर मास्क लगाकर अपनी पहचान छिपाते हुए लोहे की राड या कटर से बन्द पड़े मकान का ताला तोड़ देते है साथ ही आस – पास के मकानो का कुन्डा बाहर से बन्द कर देते हैं ताकि आवाज सुनकर पड़ोसी अगर जाग भी जाये तो उन्हे भागने का पर्याप्त समय मिल सके। इस प्रकार सभी अभियुक्त सामूहिक रूप से नकबजनी की घटना को अन्जाम देते है ।

पुलिस ने देवू उर्फ देवांश पुत्र प्रदीप कुमार, निवासी ईसाइयों की पुलिया, कटरा चांदखां,देव उर्फ पहाड़ी पुत्र रामू, निवासी गरीबदास मंदिर, आजमनगर, आयुष रस्तोगी पुत्र चिरौंजीलाल उर्फ बब्लू, निवासी महादेवपुरम, सोनू उर्फ अमनदीप पुत्र जोगिंद्र सिंह, निवासी नकटिया, जोर तलैया मोहनपुर, अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में आरोपियों के पास से एक सैमसंग एलईडी, 4000 रुपये नकद,एक पीली धातु की अंगूठी,छीना गया मोबाइल (आईफोन)लोहे की रॉड बरामद की है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, उप निरीक्षक मोहित चौधरी, एसओजी टीम (निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा), हेड कांस्टेबल मुकुट सिंह, कांस्टेबल रियाज अली, अजय कुमार, राजीव और प्रिंस शामिल थे। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...