बरेली में किला पुलिस का धमाका: रातोंरात बाइक उड़ाने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, 5 बाइक-2 स्कूटी और कारतूस बरामद

Date:

बरेली (गुलरेज़ ख़ान): किला थाना पुलिस ने रविवार तड़के संगठित वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें, दो स्कूटी, 315 बोर के पांच कारतूस, 3000 रुपये नकद तथा एक धातु की लक्ष्मी-गणेश मूर्ति बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपी

पकड़े गए आरोपियों की पहचान धर्मपाल उर्फ पुत्ती, शुभम सिंह और नितिन सिंह के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ किला, इज्जतनगर, फतेहगंज सहित अन्य थानों में हत्या की कोशिश, लूटपाट, चोरी और अवैध हथियारों से संबंधित कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।

कैसे हुई गिरफ्तारी

30 नवंबर की सुबह करीब 3:10 बजे किला पुलिस टीम रात्रि गश्त के दौरान रसलपुरा चौराहे पर तैनात थी। इसी दौरान तीन संदिग्ध युवक अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया। जांच में कई गाड़ियों के चेसिस और इंजन नंबर फर्जी पाए गए।

गिरोह का खुलासा

पूछताछ में आरोपियों ने 5 नवंबर की रात इज्जतनगर में की गई वारदात सहित कई चोरी की घटनाओं को कबूल किया। गिरोह का तरीका यह था कि वे रात में विभिन्न इलाकों से बाइक चुराते, तुरंत नंबर प्लेट बदल देते और दूसरी वारदात को अंजाम देने या बेचने की फिराक में रहते थे। इन्होंने कुछ दिन पूर्व इज्जतनगर थाना क्षेत्र से लक्ष्मी-गणेश की धातु मूर्ति और 3000 रुपये भी चुराए थे।

बरामद वाहन और टीम

बरामद मोटरसाइकिलों में UP25 BS 1171, UP25 DE 5534, UP25AS 6441 नंबर की स्प्लेंडर व पैशन प्रो शामिल हैं। स्कूटी में एक्टिवा UP25BM5586 तथा एक होंडा एक्टिवा है। यह कार्रवाई निरीक्षक विनीत कुमार, उपनिरीक्षक राजीव, विपिन कुमार व अन्य टीम सदस्यों ने संयुक्त रूप से की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...