बरेली(गुलरेज़ ख़ान): ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने साक्षी महाराज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुसलमानो को साक्षी महाराज बदनाम कर रहे हैं, मैं उनको चैलेंज करता हूं की पूरे भारत से एक मुसलमान का नाम बता दें जिसकी चार बीवी और चालीस बच्चे हैं। अब मुसलमान समझदार और पढ़ा लिख गया है, उसके यहां दो , तीन बच्चे और एक बीवी के अलावा परिवार में कुछ भी नहीं मिलेगा। चूंकि इस्लाम मज़हब ने जायज़ और नाजायज़ के दायरे में रह हर काम करने की अनुमति दी है। मगर साक्षी की के यहां ऐसा कुछ भी नहीं है, उनको चाहिए कि मुसलमानो को बदनाम करना बंद कर दें। बच्चे कितने होंगे या कितने नहीं होंगे और ये जमीन ये सब खुदा की नेमतों में से एक नेमत है और खुदा जिसको चाहता है उसको अपनी नेमत से नवाजता है। साक्षी जी को चाहिए कि वो समाज को तोड़ने का काम बंद कर दें, वरना कुछ दिनों के बाद इनका भी गुरुर और घमंड खुद ब खुद टूट जाएग।
दरासल उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 4 बीवी और 40 बच्चे नहीं चलेंगे। दिन पर दिन जनसंख्या बढ़ रही है, जमीन कम पड़ती जा रही है। सरकार को जल्द से जल्द इस पर कानून बनाना चाहिए।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

