भोजीपुरा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में संजय कुमार की मौत
उत्तर प्रदेश/बरेली(गुलरेज़ खान): भोजीपुरा थाने में तैनात एक तेजतर्रार दरोगा की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा है कि वह घटना के वक्त दरोग़ा संजय कुमार ड्यूटी पर थे इसी दौरान उन्हें एक तेजी से दौड़ते वाहन ने अपनी चपेट में लिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
दरोगा को पुलिसकर्मियों ने पड़ोस के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधिकारीयों में हड़कंप मच गया।
मामले की जानकारी पुलिसकर्मियों ने मृतक के परिवार को दी तो वह भी बरेली पहुंच गए। बरेली के रिजर्व पुलिस लाइन गमगीन माहौल में नम आँखों से दरोगा संजय को श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर जिले के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। सभी पुलिसकर्मी घटना को लेकर बेहद दुखी थे।
एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि दरोगा संजय कुमार देर रात ड्यूटी पर थे, इसी दौरान किसी वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने घायल दरोगा को निजी अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।
एडीजी राजकुमार ने मीडिया को बताया कि सब इन्स्पेक्टर संजय कुमार वर्ष 1998 के बैच के थे , वह जिला बुलंदशहर के रहने वाले थे। आज उनकी सुबह भोजीपुरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई जो कि बड़ी दुखद मृत्यु हुई है। पूरा पुलिस परिवार उनकी मौत से बेहद दुखी है। सभी पुलिसकर्मियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी है। उन्होंने यह भी कहा दिवंगत संजय कुमार के परिवार को वह आश्वस्त करते हैं कि पुलिस विभाग उनके साथ है किसी भी तरह की ड्यूज मिलने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

