भाजपा नेता के बेटे पर पुलिसकर्मी से मारपीट और GST अफसरों से बदसलूकी का आरोप

Date:

रामपुर(रिज़वान ख़ान): रामपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे आशु पर पुलिस वाले से मारपीट और GST अफसरों के साथ बदसलूकी करने का गंभीर इल्ज़ाम लगा है। असिस्टेंट कमिश्नर इंचार्ज , स्टेट टैक्स मोबाईल यूनिट, रामपुर ने इस मामले में तहरीर दी है। इस शिकायत में भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे समेत 5 नामजद और 20 से 30 नामालूम लोगों को आरोपी बनाया गया है।

घटना की शुरुआत तब हुई जब छोटा हाथी गाड़ी में भरे समान को लेकर पुलिस कांस्टेबल से विवाद हुआ। पुलिस कांस्टेबल ने आशु और उसके साथियों पर वर्दी फाड़ने और मारपीट करने का इल्ज़ाम लगाया है। थाना सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जॉइंट कमिश्नर मोहित गुप्ता के अनुसार, घटना के दौरान कई लोग गाड़ी को छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल को कार्यालय के गेट पर मारपीट का शिकार बनाया गया, और अफसरों के साथ गाली-गलौच भी की गई।

पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और जांच जारी है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related