बसपा नेता, अमरोहा-गढ़ से लोकसभा सांसद कुँवर दानिश अली ने केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी से मिलकर अपने लोक सभा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने एवं सांस्कृतिक विरासत के सौंदर्यीकरण एवं ऐतिहासिक विरासतों को बचाने के सिलसिले को लेकर मुलाक़ात की।
इस दौरान दानिश अली ने संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी को अपने क्षेत्र की मांगों के दो पत्र सौंपे।
सांसद दानिश अली ने अपने पत्र में गढ़मुक्तेश्वर-तिगरी धाम को पर्यटन मानचित्र पर लाने एवं इसे आध्यात्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने तथा वहां नौका विहार की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।
उन्होंने लिखा है कि यहाँ नौका विहार की सुविधा होने से लोगों को रोज़गार मिल सकता है, कई परिवार सुखी और समृद्ध हो सकते हैं।
दानिश अली ने अपने दूसरे पत्र में अमरोहा स्थित श्री वासुदेव मंदिर एवं सैयद शरफुद्दीन शाह विलायत की दरगाह जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक स्थानों को भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे “स्वदेश दर्शन योजना” के तहत इन धार्मिक और सांस्कृतिक स्थानों का रख-रखाव एवं सौंदर्यीकरण कराये जाने की मांग की है, जिससे ये ऐतिहासिक धरोहर सदा मूल रूप में बची रहें और आनेवाली पीढ़ियाँ इन ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू हो सकें।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

- उधम सिंह नगर: नमाज़ी से मारपीट मामले में मंदिर प्रबंधक अरविंद शर्मा गिरफ्तार, एक और विवादित वीडियो वायरल

- Srinagar Police Launch Major Crackdown on Fake News Network; Multiple Summons Issued

- अलीगढ़: इंग्लिश ओवेन के लकी ड्रा में चमकी ग्राहकों की किस्मत, ‘Pick n Pay’ स्टोर पर हुई इनामों की बौछार

