रामपुर: प्राइवेट नर्सिंग होम में डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Date:

रामपुर (रिज़वान ख़ान): जनपद रामपुर के थाना शाहबाद इलाके में एक प्राइवेट नर्सिंग होम (ज़ेनिश पॉलिक्लिनिक मैटरनिटी होम एंड हिजामा सेंटर) में डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत हो गयी। परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

महिला के परिजनों ने बच्चे की मौत का सुनकर प्राइवेट क्लीनिक में हंगामा किया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस आ गयी और उसने हंगामा कर रहे परिजनों को डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही का भरोसा देकर शांत किया।

परिजनों ने लिखित में पुलिस को शिकायत देदी है और तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुट गयी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सत्य प्रकाश ने भी परजनों को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related