Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
कोरोना काल में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार टीकाकरण का शुभारंभ हो गया। संभल जिले में भी जिला अस्पताल समेत तीन अस्पतालों पर नोडल अधिकारियों की देखरेख में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों में ज़बरदस्त उत्साह नज़र आया।
प्रदेश सरकार की व्यवस्था के तहत संभल जिले को 8040 वैक्सीन की डोज़ मिली थीं। स्वास्थ्य विभाग ने तीन सेंटरों पर 300 स्वास्थ्य कर्मियों का चयन टीका लगाने के लिए किया।
सुबह से ही स्वास्थ्य कर्मचारी अस्पतालों पर कोरोना टीका को लेकर सक्रियता शुरु हो गई। जिला अस्पताल में नोडल अधिकारी डा.अजफर कमाल पहुंचे।
यहां सबसे पहले पुलिस कर्मियों ने स्वास्थ्य कर्मी की आईडी से सत्यापन किया। फिर उसे वेटिंग कक्ष में बैठाया गया। एएनएम ने स्वास्थ्य कर्मी को राहत का टीका लगाया। कर्मचारी को आब्जर्वेशन कक्ष में बैठाया गया। यहां नियमानुसार तीस मिनट का बैठना रहा। इसी प्रक्रिया के तहत स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जाते रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई पर भी स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हुआ। यहाँ भी स्वास्थ्य कर्मचारी टीकाकरण के लिए उत्साहित नजर आए।
- जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी

- जौहर यूनिवर्सिटी को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड

- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका

- बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

- शाहीन बाग पुलिस ने वाहन चोरी का मामला सुलझाया; चार आरोपी गिरफ्तार

- मैनपुरी में स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने होंठ पर काटा; मुकदमा दर्ज

