Globaltoday.in | राहेला अब्बास | नई दिल्ली
दिल्ली(Delhi) में 18 फरवरी से नर्सरी में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इस साल दिल्ली सरकार ने नर्सरी (Nursery) ,केजी (KG) और क्लास 1 में एड्मिशन के लिए बच्चो की उम्र में कुछ छूट देने का एलान किया है।
नई गाइडलाइन्स के मुताबिक अब नर्सरी, केजी और क्लास 1 में एड्मिशन के लिए 30 दिन की छूट मिली है।
पहली गाइडलाइन्स के मुताबिक़ बच्चों की उम्र 31 मार्च तक नर्सरी क्लॉस के लिए 3 -4 साल, केजी के लिए 4 -5 साल और पहली क्लास 5 -6 साल होती थी।
लेकिन अब नयी गाइडलाइन्स के मुताबिक़ अगर आपके बच्चे की उम्र 31 मार्च 2021 तक चार साल पूरी हो चुकी है (चार साल एक महीने से ज़्यादा नहीं ) तो अब उसे केजी के बजाय नर्सरी (Nursery ) में दाख़िला (Admission) मिल सकेगा।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने लगभग 50 मानदंडों पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। जैसे कि पहले आओ-पहले पाओ, स्कूल कोटा मैनेजमेंट आदि।
लेकिन 31%स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने शिक्षा निदेशालय से बिना दाख़िला मानदंड का सत्यापन कराये आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
शिक्षा निदेशालय ने कहा है कि दाखिला मानदंड न भेजने वाले और प्रतिबंधित मानदंड अपनाने वाले स्चूलों के ख़िलाफ़ कार्यवाही की जाएगी।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

