दीपक पराशर, दिलीप सेन, एसीपी संजय पाटिल, रेखा राव, दीपक देसाई, विश्वजीत सोनी, मुस्तफा यूसुफ अली गोम, रमेश गोयल, ब्राइट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी, पवन तोडी सहित कई हस्तियां हुईं शामिल
मुंबई: बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और ‘अवॉर्ड किंग’ का खिताब पा चुके डॉ कृष्णा चौहान ने दशहरा के दिन 5वें ‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2025’ का शानदार और भव्य आयोजन किया। केसीएफ फाउंडेशन के तत्वावधान में गांधी जयंती 2 अक्टूबर 2025 को यह अवॉर्ड शो मेयर हॉल, अंधेरी पश्चिम मुंबई में आयोजित किया गया।
यह इस अवॉर्ड का पांचवां साल था, जहां विशेष अतिथि के रूप में कई अभिनेता, निर्देशक, संगीतकार और समाजसेवक उपस्थित रहे। सभी को इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
आयोजक को मिलीं बधाइयां
आयोजक डॉ कृष्णा चौहान को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी मेहमानों ने बधाइयां दीं। वह पिछले पांच वर्षों से लगातार इस कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करने के लिए डॉ कृष्णा चौहान हर साल इस पुरस्कार समारोह का आयोजन करते हैं।
पुरस्कार विजेता
डॉ कृष्णा चौहान ने दीपक पराशर, एसीपी संजय पाटिल, बांद्रा पुलिस स्टेशन के एपीआई संदीप गोपीनाथ महामुनकर, दिलीप सेन, ब्राइट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी, गायिका रेखा राव, दीपक देसाई, रमेश गोयल, विश्वजीत सोनी, डॉ मुस्तफा यूसुफ अली गोम, पवन तोडी (महात्मा गांधी के अवतार में), सिंगर एनके नरेश, विक्की नागर, भारती छबड़िया, अभिनेत्री रंगीता सिंह, अभिनेत्री सानिया वर्मा सहित कई हस्तियों को अवॉर्ड दिया।

आरजे आरती सजवाण ने एंकरिंग की, जबकि सिंगर नरेश और सागर आचार्य ने गीत प्रस्तुत किए। विश्वजीत सोनी ने डॉ कृष्णा चौहान का आभार जताया, जिन्होंने उनके पुत्र विनायक सोनी को लेकर दो एल्बम बनाए।
मुख्य अतिथि का संबोधन
मुख्य अतिथि दीपक पराशर ने कहा कि सबके लिए अच्छा सोचें और बेहतर करें, दिल से बुराई निकाल दें। यह दशहरा का संदेश है। उन्होंने कहा, “आज मैं जो कुछ हूं, आप लोगों की वजह से हूं।”
गांधी जी को श्रद्धांजलि
निर्माता-निर्देशक और केसीएफ फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ कृष्णा चौहान ने इस कार्यक्रम में सत्य व अहिंसा के पुजारी बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। दीप प्रज्वलन के बाद यह पुरस्कार समारोह शुरू हुआ।
डॉ कृष्णा चौहान ने कहा कि आज के युग में हमें महात्मा गांधी जी के आदर्शों पर चलने की जरूरत है। गांधी जी के विचारों से प्रेरणा लेकर हम सबको सच्चाई की राह पर चलने की आवश्यकता है और अपने कर्म करने चाहिए।
म्यूजिक वीडियो रिलीज
इस अवसर पर डॉ कृष्णा चौहान और अभिनेत्री शिरीन फरीद पर फिल्माया गया हिंदी म्यूजिक वीडियो “दिलों की बात” भी रिलीज किया गया। निर्माता-निर्देशक डॉ कृष्णा चौहान इस गीत से अभिनेता भी बन गए हैं। विख्यात डांसर और अभिनेत्री शिरीन फरीद के साथ उन्होंने इस हिंदी एल्बम में मुख्य भूमिका निभाई है।
कृष्णा म्यूजिक से यह गीत रिलीज किया गया। इसके संगीतकार राजेश घायल हैं, गायिका करिश्मा शेख हैं और गीतकार शाइस्ता देशमुख हैं। डीओपी पप्पू शेट्टी, कोरियोग्राफर एग्नेस और एडिटर संदीप मिश्रा हैं। शिरीन फरीद ने इस गीत पर लाइव परफॉर्मेंस भी दी।
दूसरे म्यूजिक वीडियो की रिलीज
इस मौके पर डायरेक्टर डॉ कृष्णा चौहान और सिंगर एनके नरेश के हिंदी एल्बम “जोड़ दे दिल से दिल की कड़ी” को भी रिलीज किया गया। यह विनायक सोनी और अभिनेत्री रंगीता सिंह पर फिल्माया गया वीडियो सॉन्ग है।
मशहूर सिंगर परफॉर्मर एनके नरेश के म्यूजिक वीडियो “जोड़ दे दिल से दिल की कड़ी” का संगीत दिग्गज संगीतकार दिलीप सेन ने दिया है, जिसे विख्यात गीतकार सत्यप्रकाश ने लिखा है। इस गीत में विनायक सोनी और प्रतिभाशाली अभिनेत्री रंगीता सिंह ने बेहतरीन काम किया है। वीडियो सॉन्ग में सिंगर एनके नरेश की झलकियां भी दिखाई दे रही हैं। इस गीत की डांस मास्टर एग्नेस और कैमरामैन पप्पू शेट्टी हैं, को-प्रोड्यूसर नीलम जितेंद्र हैं।
- UP International Film City: मनोरंजन जगत का नया ‘पावर हाउस’ बनेगा उत्तर प्रदेश, 2028 तक पूरी होगी योगी सरकार की महायोजना

- अरिजीत सिंह ने फिल्मों में पार्श्व गायन से संन्यास लेने का ऐलान किया: इंस्टाग्राम पोस्ट से फैंस सदमे में

- सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीज़र रिलीज, चीनी मीडिया ने जताई आपत्ति

- हिंदी सिनेमा के स्वर्ण युग को सलाम करती ‘स्टार्स शाइन’ प्रदर्शनी”

- दिल्ली के त्रिवेणी कला संगम में धर्मेंद्र को भावपूर्ण संगीतमय श्रद्धांजलि

- मेरी चाल और आवाज़ लड़कियों जैसी थी, पुरुषों की तरह चलना-बोलना सीखा: करण जौहर का खुलासा

- 50 साल बाद ‘शोले’ का असली अंत दिखेगा बड़े पर्दे पर, फिर गूंजेगा गब्बर का आतंक

- मुंबई में ‘आनंद ही आनंद’ का 18वां लाइव शो- संगीत, यादों और भावनाओं से भरी एक शाम

- पाकिस्तानी गायक फैजल कपाड़िया ने किया चौंकाने वाला खुलासा: बॉलीवुड अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया से है ऐसा रिश्ता!

