नई दिल्ली: राजधानी की डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर आयोजित 40वीं दिल्ली स्टेट निशानेबाज़ी प्रतियोगिता में इस बार एक खास इवेंट का मुकाबला हुआ। इस नई 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कई अलग-अलग इवेंट में होने वाली सीरीज़ को एक साथ मिलाया गया। पहली बार आयोजित इस खास मुकाबले में दिल्ली स्टेट राइफल एसोसिएशन के गवर्निंग बॉडी मेंबर्स ने भाग लिया।
डीएसआरए के चेयरमैन मशहूर निशानेबाज़ पद्मश्री जसपाल राणा के साथ हुए कड़े मुकाबले में गवर्निंग बॉडी मेंबर पत्रकार फरीद अली ने बाज़ी मारी। फरीद ने 325 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, जसपाल राणा ने 321 स्कोर पर रजत पदक हासिल किया, तो वहीं फेडरेशन के कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा ने 288 अंकों के स्कोर पर कांस्य पदक जीता।
दिल्ली स्टेट राइफल एसोसिएशन के सचिव अक्षय कुमार आनंद ने बताया कि इस नई इवेंट का आइडिया चेयरमैन जसपाल राणा का था, ये एक नया तजुर्बा था और इसमें काफी मज़ा भी आया। इसे लेकर अभी विचार किया जा रहा है कि हम इसको एक नई इवेंट के तौर पर आगे बढ़ांएगे। भले ही इस स्पर्धा के राष्ट्रिय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले न हों। लेकिन इतना तय है इससे निशानेबाज़ों को नया अनुभव मिलेगा और उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

डीएसआरए के संयुक्त सचिव इशविंदरजीत सिंह ने बताया कि ओलिंपिक में भारतीय निशानेबाज़ों की कामयाबी के बाद देशभर में निशानेबाज़ी का क्रेज़ काफी बढ़ा है। दिल्ली के युवाओं में भी इस खेल के प्रति दिलचस्पी बढ़ी है, इस बार दिल्ली स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में राइफल, पिस्टल और शॉटगन स्पर्धाओं में पहली बार रिकॉर्ड 1300 निशानेबाज़ों ने हिस्सा लिया है। पैरिस ओलिंपिक-2024 में भारतीय निशानेबाज़ों ने 3 पदक जीते थे। मनु भाकर ने 10 मीटर पिस्टल और एयर पिस्टल मिक्स इवेंट में दो पदक जीते, मनु के कोच भी जसपाल राणा ही हैं।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

- उधम सिंह नगर: नमाज़ी से मारपीट मामले में मंदिर प्रबंधक अरविंद शर्मा गिरफ्तार, एक और विवादित वीडियो वायरल

- Srinagar Police Launch Major Crackdown on Fake News Network; Multiple Summons Issued

- अलीगढ़: इंग्लिश ओवेन के लकी ड्रा में चमकी ग्राहकों की किस्मत, ‘Pick n Pay’ स्टोर पर हुई इनामों की बौछार

- नालंदा इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल 2026: राजनीतिक विश्लेषक आलोक वत्स को बतौर मुख्य वक्ता मिला निमंत्रण

- ईरानी मीडिया ने सोशल मीडिया पर अयातुल्ला खामेनेई का आखिरी संदेश साझा किया

- खामेनेई की हत्या के बाद, अयातुल्ला अली रजा अराफी को अंतरिम सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया

