दिल्ली-एनसीआर में ज़बर्दस्त बारिश,जल भराव से जीवन हुआ अस्त-व्यस्त,सड़कें जाम

Date:

दिल्ली- दिल्ली-एनसीआर में आज शनिवार सुबह से ही ज़बर्दस्त बारिश हो रही है। तेज़ बारिश की वजह से नोएडा और दिल्ली के कई इलाक़ों में पानी भर गया जिसकी वजह से लोगों को बहुत दिक़्क़त का सामना करना पड़ रहा है।

2018 09 01 12 12 20
मंटो रोड, दिल्ली

आज सुबह के वक़्त अचानक अंधेरा छा गया और तेज़ की बारिश शुरू हो गयी। दिल्ली में रेल भवन,केन्द्रीय सचिवालय पर लोगों के घुटनों तक पानी खड़ा हो गया और आई टी ओ पर पानी भर जाने से भारी जाम लग गया। नोएडा में भी जगह जगह पानी भर गया और जाम लगने लगा।
 
2018 09 01 12 13 51
आईटीओ, दिल्ली

मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिन के लिये देश के अलग अलग हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, मध्य प्रदेश और कर्नाटक के दक्षिणी इलाके में आज भी तेज बारिश हो सकती है.

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज...

JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

New Delhi, October 21, 2026: Jamia Millia Islamia (JMI)...

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...