रामपुर ज़िला अस्पताल की हीमोडायलिसिस यूनिट के 5 साल पूरे, डीएम ने मरीज़ों से कटवाया केक 

Date:

जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा को लेकर डीएम ने तारीफ की और मरीज़ों के लिए दो और नए बेड लगाए जाने की बात कही।

उत्तर प्रदेश/रामपुर(रिज़वान खान): जनपद रामपुर के जिला अस्पताल में हीमोडायलिसिस सेंटर को चलते हुए आज पूरे पांच साल हो गए। इस मौक़े पर डीएम जोगिन्दर सिंह ने हीमोडायलिसिस सेंटर पहुंचकर डायलिसिस करवाने वाले एक मरीज़ से केक कटवाया और सेंटर में सुविधाएँ और ज़्यादा बढ़ाने की बात कही। डीएम ने सेंटर में डायलिसिस करा रहे मरीज़ों से बात की और उनका हाल जाना।

रामपुर जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा पांच साल पहले शुरू हुई थी। इससे पहले किडनी के मरीजों को बरेली और मुरादाबाद के अस्पतालों में जाना पड़ता था।

पूर्व सांसद नेपाल सिंह के प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार ने जिला अस्पताल में डायलिसिस मशीन लगाने को हरी झंडी दे दी थी। इसके बाद ही जिला अस्पताल में इस मशीन को लगाया गया था।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related