गाजियाबाद कोर्ट परिसर में वकील की चैंबर के अंदर गोली मारकर हत्या

Date:

गाजियाबाद के तहसील परिसर में आज दोपहर दिन दहाड़े 2:00 बजे चेंबर में बैठकर खाना खा रहे वकील की गोली मारकर अज्ञात बदमाश हत्या कर फरार हो गए।

गाजियाबाद (यूपी): दिल्ली के लगे उत्तर प्रदेश (UP) के गाजियाबाद ज़िले में आज दो अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने तहसील परिसर में अपने चेंबर में ही बैठे वकील मनोज उर्फ मनु चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी है।

आज दोपहर करीब दो बजे मनोज चौधरी उर्फ ​​मोनू जाट अपने चैंबर में खाना खा रहे थे कि तभी दो नकाबपोश हमलावर कमरे में घुसे और उन पर गोली चला दी। मनोज चौधरी की मौक़े पर ही मौत हो गयी।

परिवार ने बहनोई पर लगाया हत्या का आरोप

इंडिया.कॉम के अनुसार मृतक के परिजन ने वकील मनोज चौधरी की हत्या का आरोप उसके बहनोई अमित डागर और उसके भाई सचिन डागर पर लगाया है। गाजियाबाद में तहसील परिसर में वकील हत्याकांड के मामले में उसके परिजन और बहनों ने साफ कहा है कि मनोज चौधरी को उसके बहनोई अमित डागर और उसके भाई सचिन डागर ने मिलकर मार दिया है।

पुलिस अपराधी की तलाश में जुटी

गाजियाबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त दिनेश पीके ने कहा है कि संभवत लग रहा है कि 12 बोर के हथियार का प्रयोग किया गया होगा। चैंबर और तहसील परिसर में लगे सीसीटीवी की मदद से पुलिस अपराधी तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी भी है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

विधानसभा चुनाव 2027: रामपुर में 17 सितंबर से शुरू होगी EVM और VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच (FLC)

रामपुर: आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत...

सऊदी अरब ने मक्का, जेद्दा और ताइफ में हमले की चेतावनी जारी की, बाद में अलर्ट वापस लिया

रियाद: सऊदी अरब ने मंगलवार को पवित्र शहर मक्का समेत...