लोटसइमेज हेल्थकेयर (इण्डिया) द्वारा हर महीने के पहले रविवार को आयोजित किए जाने वाले निःशुल्क शुगर एवम ब्लडप्रेशर जांच शिविर की श्रंखला में आज दिनाँक 7 अगस्त 2022 को निःशुल्क शिविर का आयोजन शॉप नम्बर 42 डी डी ए मार्किट जनता फ्लैट्स जी टी बी एनक्लेव में किया गया ।
शिविर में बहुत बड़ी संख्या में मरीजों की जांच डॉक्टर किरण खुबानी एवम डॉक्टर ज्ञानेन्द्र रावत द्वारा की गई।
इस शिविर को सफल बनाने में समस्त मार्केट एसोसिएशन की कार्यकारिणी एवम जनता फ्लैट्स RWA अध्यक्ष एडवोकेट श्री महेंद्र शर्मा जी एवम समाजसेवी विष्णु पण्डित जी श्री हरिकेश जी श्री सतीश जी विक्रम जी मोहित जी हिमांशु जी कल्पना जी एवम रेणु वर्मा जी का विशेष योगदान रहा ।
अगले निःशुल्क शिविर का आयोजन
लॉट्सइमेज हेल्थकेयर(इण्डिया) के प्रमुख श्री अरविन्द जैन द्वारा बताया गया कि अगले निःशुल्क शिविर का आयोजन 4 सितम्बर 2022 को उपरौक्त स्थान पर ही किया जाएगा।
शिविर के आयोजक श्री अरविन्द जैन जी पिछले 32 वर्ष से समाजसेवा में लीन हैं और 1990 से लगातार निःशुल्क कैम्प आयोजित करते आ रहें हैं। साथ ही 1997 से 4 चैरिटेबल डिस्पेंसरियों का संचालन निर्बाध रूप से करते आ रहे हैं।
स्वस्थ भारत,सम्पन्न भारत
अरविन्द जैन जी का एक ही सपना है कि भारत एक स्वस्थ एवम सम्पन्न राष्ट्र बने और सेवा भाव के इसी एकमात्र उद्देश्य की पूर्ति हेतु अरविन्द जैन जी ने लोटसइमेज हेल्थकेयर(इंडिया) के अंतर्गत ही एक होम्योपैथिक मार्केटिंग कम्पनी की स्थापना की है। जिसके द्वारा गुणवत्तापूर्ण होम्योपैथिक दवाईयाँ बनवाकर सम्पूर्ण भारत मे उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

