Globaltoday.in | मध्यप्रदेश | छिंदवाड़ा
कोरोना संक्रमण(Corona Pandemic) काल में सामूहिक रूप से आयोजन पर प्रशासन की तमाम पाबंदियों के बाद भी लोग अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहे हैं।
इसी का उदाहरण है आज की घटना जहां छिंदवाड़ा जिले के ग्राम बेलखेड़ी की पेंच नदी के बहाव में पिकनिक मनाने पहुंची युवतियां पानी में फंस गईं।
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छिंदवाड़ा जिले में पिकनिक मनाने गई युवतियों के लिए सेल्फी (Selfie) की चाहत ने उनकी जान को ही मुश्किल में डाल लिया। हालांकि राहत और बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद नदी की तेज धार में फंसी दो युवतियों को सुरिक्षत निकाल लेने में सफलता पाली।
ये भी पढ़ें:-
दअरसल पिकनिक पर गयी युवतियों के द्वारा सेल्फी लेने के लिए नदी के बीचों बीच जाकर पत्थर पर बैठकर सेल्फी लेते समय नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिसके कारण दोनों युवतियां नदी के बीच में फस गईं।
युवतियों को नदी में फंसता देख पिकनिक मनाने गई अन्य साथी युवतियों ने पुलिस प्रशासन को सूचना दे दी।
सूचना पर पुलिस व स्थानीय प्रशासन एवं ग्राम पंचायत की मदद के बाद युवतियों को रेस्क्यू कर नदी से सकुशल बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार लगभग 10-12 लड़कियों व लड़कों का समूह नदी पर गुरुवार को पिकनिक मनाने गए हुए थे। इस दौरान नदी के बीचो-बीच पत्थर पर सेल्फी लेने के दौरान पानी का बहाव बढ़ जाने के कारण दो युवतियां फंस गईं।
इसकी सूचना युवती के साथ मौजूद अन्य सहेलियों ने प्रशासन को दी। देर शाम को पुलिस प्रशासन ने रेस्क्यू कर लड़की को सकुशल बचा लिया।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50
- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी
- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप
- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War
- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित
