Globaltoday.in | उत्तर प्रदेश | अमरोहा
बसपा के तेज़ तर्रार नेता और अमरोहा से सांसद कुंवर दानिश अली (Kunwar Danish Ali) ने उत्तर प्रदेश में किसानों के बकाया भुगतान को लेकर सरकार पर हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि एक बड़ी रक़म अमरोहा ज़िले के किसानों की चीनी मीलों पर बकाया है।
केवल अमरोहा ज़िले में 44% जो कि करीब 485 करोड़ रुपए भुगतान बक़ाया है।
दानिश अली ने कहा,”मेरी लोकसभा अमरोहा में गढ़मुखतेश्वर विधानसभा क्षेत्र जो हापुड़ ज़िले में आता है वहाँ की सिम्भावली चीनी मील पर 86% जो कि करीब 390 करोड़ रुपए है, गन्ना किसानों का भुगतान बक़ाया है। कुल मिलाकर 875 करोड़ रूपये एक लोकसभा क्षेत्र में गन्ना किसानो का बकाया है। इतनी बड़ी रक़म का बक़ाया होना पूरे उत्तरप्रदेश और देश के किसानो की कहानी बयान करती है।
आज जब सारा देश कोरोना संकट से जूझ रहा है जिसमें ख़ासकर किसान और मज़दूर वर्ग इस संकट का सबसे ज़्यादा शिकार है। ऐसे में दानिश अली ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि तुरंत प्रभाव से गन्ना किसानों का बक़ाया भुगतान किया जाए जिससे उन्हें राहत मिल सके। समय पर किसानों के बकाये का भुगतान करके उन्हें ‘आत्मनिर्भर’ रहने दिया जाये।
दानिश अली ने कहा कि उन्होंने पिछले लोकसभा सत्र में शून्यकाल के दौरान सरकार से अमरोहा लोकसभा क्षेत्र के गन्ना किसानों के बक़ाया भुगतान के बारे में सवाल पूछा था जिसके बाद सरकार ने कुछ भुगतान तो कराया लेकिन केंद्र सरकार ने (मंत्री के जवाब में) ख़ुद स्वीकार किया है कि आज भी बड़ी रक़म अमरोहा ज़िले के किसानों की चीनी मीलों पर बकाया है।
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
