मध्यप्रदेश: रीवा जोन पुलिस ने मेडिकल नशे के नेटवर्क पर रोक लगाने की दिशा में लगातार अभियान तेज कर दिया है। “ऑपरेशन प्रहार 2.0” के तहत चल रहे इस अभियान में आज मैहर जिले के ग्राम इटमा खजुरी में पुलिस ने रेड कर 19 शीशी ऑनरेक्स कफ सिरप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, थाना ताला पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि ग्राम इटमा खजुरी में अवैध रूप से मेडिकल नशे की तस्करी हो रही है। इस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी कैलाश पटेल (पिता केदार प्रसाद पटेल, उम्र 31 वर्ष) को मौके से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 19 शीशी ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

रीवा के पुलिस महानिरीक्षक श्री गौरव राजपूत के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार 2.0” के जरिए रीवा जोन में मेडिकल नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस तरह की सख्त पहल आम जनता में सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करती है। मैहर पुलिस ने अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने के संकल्प को दोहराया है।
- लुटेरी दुल्हन से बचाओ: मजदूर शिवा ने थाने में लगाई गुहार

- मतदाता विशेष गहन(SIR) पुनरीक्षण अभियान 2025 में मतदाता के सच्चे सहयोगी बनें: भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं का योगदान

- रीवा जोन में “ऑपरेशन प्रहार 2.0” के तहत मेडिकल नशे के खिलाफ मैहर पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई

- मैहर जिला होगा मेडिकल नशामुक्त: पुलिस अधीक्षक

- पत्नी को कहा पति कोमा में है, ICU से भागता हुआ बाहर आया पति बोला- बांध रखा था, देखकर पत्नी के उड़े होश

