UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 66 पीसीएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर; देखें लिस्ट

Date:

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए गाजियाबाद, गोरखपुर और प्रयागराज सहित 23 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने एक साथ 66 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया हैं। इस लिस्ट में लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, झांसी, अलीगढ़ सहित राज्य के लगभग सभी प्रमुख जिलों के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। ट्रांसफर किए गए अधिकारियों में कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को विशेष पोस्टिंग पर भेजा गया है, जबकि कई को नए जिलों में तैनात किया गया है।

यहाँ बड़े पैमाने पर पीसीएस अधिकरियों का ट्रांसफर हुआ है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तैनात 40 एसडीएम को दूसरे जिलों में उसी पद पर भेजा गया है। वहीं, 17 पीसीएस अधिकारियों को शहर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी मिली हैं। वहीं, बाकी अधिकारियों को एलडीसी और विशेष कार्याधिकारी और बंदोबस्त अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन ट्रांसफर्स को प्रदेश में बड़े फेरबदल के तौर पर देखा जा रहा है। आइए जानते हैं किसे मिली कौन सी नई जिम्मेदारी…

IAS तबादला सूची – उत्तर प्रदेश (29 जुलाई 2025)

वरिष्ठ प्रशासनिक पदों पर बदलाव

  • नेहा शर्मा – प्रभारी महानिरीक्षक निबंधन
  • मोनिका रानी – विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा
  • गौरव दयाल – गृह सचिव
  • राजेश कुमार – अयोध्या के नए मंडलायुक्त
  • कृष्णा करुणेश – ACEO नोएडा
  • सारिका मोहन – सचिव, वित्त विभाग
  • अमृत त्रिपाठी – सचिव, उच्च शिक्षा
  • प्रमोद कुमार उपाध्याय – सचिव, समाज कल्याण
  • जयनाथ यादव – विशेष सचिव, कृषि उत्पादन
  • मिनिष्ती एस – आयुक्त, गन्ना विभाग

जिलाधिकारी (DM) और CDO स्तर पर बदलाव

  • दीपक मीणा – डीएम गोरखपुर
  • रवींद्र कुमार मंदर – डीएम गाजियाबाद
  • मनीष कुमार वर्मा – डीएम प्रयागराज
  • मेधा रूपम – डीएम नोएडा
  • प्रणय सिंह – डीएम कासगंज
  • कपिल सिंह – डीएम कानपुर देहात
  • अक्षय त्रिपाठी – डीएम बहराइच
  • अमनदीप डुली – डीएम ललितपुर
  • पवन कुमार गंगवार – डीएम मिर्जापुर
  • प्रियंका निरंजन – डीएम गोंडा
  • आलोक सिंह – राज्य संपत्ति अधिकारी
  • प्रणता ऐश्वर्या – मुख्य विकास अधिकारी (CDO) सीतापुर

रविन्द्र मंदर को मिली गाजियाबाद की जिम्मेदारी

2013 बैच के UP आईएएस अधिकारी रविन्द्र मंदर को गाजियाबाद का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह प्रयागराज में बतौर डीएम कार्यरत थे। प्रयागराज में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पंचायत राज विभाग की शिकायतों पर तेज़ी से कार्रवाई कर प्रशासनिक सक्रियता दिखाई थी। मंदर इससे पहले रामपुर, मथुरा और जौनपुर जैसे ज़िलों में भी डीएम और नगर आयुक्त रह चुके हैं। राजस्थान के जयपुर में जन्मे रविन्द्र मंदर ने बीए की शिक्षा ली और 2013 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए। अब गाजियाबाद में उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणाओं को जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बतादें कि बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार समय-समय अधिकारियों के ट्रांसफर करती रहती हैं, जो अधिकारी अच्छा कार्य करते हैं उन्हें ज्यादा जिम्मेदारी वाले या संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया जाता है। वहीं जिनका प्रदर्शन खराब होता है, उन्हें कम महत्त्वपूर्ण पदों पर भेजा जाता है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related