कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि उन्होंने मणिपुर में जो देखा उसे लेकर परेशान हैं, ऐसा लगता है जैसे एक व्यक्ति को दो टुकड़ों में तोड़ दिया गया हो।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने केरल के कोझिकोड में कहा कि मणिपुर और उसके लोगों के साथ जो हुआ उससे मैं परेशान हूं। हिंसा तुरंत रोकने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में हिंसा, विभाजन और नफरत की राजनीति का परिणाम है। सभी को एकजुट रखने की जरूरत है।
राहुल गांधी ने कहा है कि उन्होंने संघर्ष ग्रस्त मणिपुर में जो कुछ देखा, उससे वह पिछले कुछ महीनों से थोड़ा परेशान हैं। इसे तुरंत रोकने की जरूरत है। उन्होंने यह बात केरल के कोझिकोड में दिव्यांगता प्रबंधन केंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम में कही।
ये भी पढ़ें:-
राहुल ने कहा, “यह ऐसा था जैसे एक व्यक्ति को दो टुकड़ों में तोड़ दिया गया हो… जैसे किसी ने संघ के पूरे राज्य को फाड़ दिया हो। मेरे लिए, यह एक सबक था कि जब आप किसी राज्य में विभाजन, घृणा और क्रोध की राजनीति करते हैं तो क्या होता है… यह (मणिपुर हिंसा) एक विशेष प्रकार की राजनीति का नतीजा है।”
बता दें कि केरल की दो दिवसीय यात्रा पर आए राहुल रविवार की रात दिल्ली लौटेंगे। सांसद के रूप में अपनी सदस्यता बहाल होने के बाद वह पहली बार केरल के दौरे पर आए।
- No Visa? No Problem! 12 Dream Destinations Indians Can Visit in 2026 with Just a Flight Ticket

- “तालीम को निगल गया ज़ायक़ा”- एक तल्ख़ मगर सच्चाई, ख़ुद-एहतेसाब करे-इस्लाम अहमद मंसूरी

- हम इंसानियत के सबसे पुराने और सबसे बड़े अन्याय को खत्म करने में नाकाम क्यों हो रहे हैं? – शोभा शुक्ला

- The Right to Health: Reclaiming Justice, Equity, and Human Dignity

- जश्न-ए-सर सैयद: सैयद डे-17 अक्टूबर का दिन अलीगढ़ की फ़िज़ाओं में एक रूहानी, शैक्षिक और तहज़ीबी पर्व बनकर उतरता है

- हकीम अब्दुल हमीदؒ: एक युग निर्माता व्यक्तित्व और जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी की दास्तान-ए-शान: खालिद मुस्तफा




