रामपुर(रिज़वान ख़ान): कभी आज़म ख़ान का गढ़ कहे जाने वाले जनपद रामपुर में इस बार चुनाव के समय आज़म ख़ान खुद ही जेल में हैं और पार्टी का संकट इतना गहरा गया है कि आज सुबह तक भी पार्टी कोई उम्मीदवार नहीं तय कर पायी थी। कल तो असीम राजा ने चुनाव के बहिष्कार का ही एलान कर दिया था। लेकिन आज समाजवादी पार्टी (सपा) ने रामपुर से अपना प्रत्याशी तय कर सब को चौंका दिया है। अखिलेश यादव ने यहां से मोहिब्बुल्लाह नदवी को मैदान में उतारा है।
मोहिबुल्लाह नदवी ने आज रामपुर में अपना नामांकन भरा है। इस सीट पर मामला सुलझाने के लिए खुद प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल रामपुर पहुंचे थे। उधर कलतक चुनाव का बहिष्कार करने वाले आज़म खान के खासम खास आसिम राजा ने भी रामपुर से पर्चा दाखिल कर दिया है। ऐसे में रामपुर का चुनाव काफी रोचक हो गया है।
खबर यह भी है कि असीम राजा दबाव बनाकर टिकट हासिल करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन अखिलेश यादव ने मोहिबुल्लाह नदवी को टिकट देकर सबको चौंका दिया।
कौन हैं मोहिबुल्लाह नदवी?
मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी दिल्ली की पार्लियामेंट स्ट्रीट मस्जिद के इमाम हैं और मूलरूप से रामपुर की तहसील स्वार के रज़ा नगर के रहने वाले हैं। वह करीब 15 साल से पार्लियामेंट स्ट्रीट मस्जिद के इमाम हैं। रामपुर के मुस्लिम समुदाय में उनकी अच्छी खासी पहुंच मानी जाती है।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

