लोकसभा में बसपा संसद कुँवर दानिश अली(Danish ALi) ने ‘नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (संशोधन) विधेयक, 2021 के समर्थन में बोलते हुए कहा कि यह तो बहुत छोटा बिल है लेकिन हम जानते हैं कि पिछले दिनों देश में जिस तरीके से नारकोटिक्स के मुद्दे पर चर्चा हुई और कई ऐसे मामलों सामने आए।
उन्होंने इस बिल के बारे में बात करते हुए कहा कि इसमें सबसे दिक्कत की बात यह है कि इस बिल के पास होने के बाद इसके दूरगामी परिणाम बहुत अधिक होंगे। देश के नागरिकों पर इसके प्रतिकूल प्रभाव होंगे। इस तरह के फौजदारी कानून के पास होते हैं तो कल को हम गलत परंपरा डालने जा रहे हैं।
ड्रग्स पर पाबंदी लगनी चाहिए
दानिश अली (Danish Ali) ने सरकार को सुझाव देते हुए कहा कि सरकार को व्यापक और जनता के हितकारी बिल लाने चाहियें। हम जानते है कि किस तरह से ड्रग आज स्कूलों में, घार्मिक सभाओं में प्रयोग हो रहा है। इस पर पाबंदी लगनी चाहिए, इस को रोकना चाहिए। ये एक बीमारी है और बीमारी का इलाज रोग के पहचान के बाद ही होता है।
ड्रग्स और फ़िल्मी कलाकार
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो( Narcotic Control Bureau) द्वारा फिल्म कलाकारों को ड्रग के नाम पर परेशान किये जाने का मुद्दा सदन के सामने उठाते हुए कुंवर दानिश अली ने कहा कि हमने देखा है कि किस तरीके से पिछले दिनों मुंबई के अंदर फिल्म कलाकारों और उनके बच्चों को ड्रग्स के नाम पर परेशान किया गया।
देश जानता है कि गुजरात के अन्दर मुंद्रा पोर्ट पर 20 हजार करोड़ से ज्यादा का ड्रग पकड़ा गया लेकिन अब वो मामला ठन्डे बसते मैं चला गया, जहाँ सरकार को कार्यवाही करनी चाहिए जिम्मेदारी लेनी चाहिए उस पर सरकार मूकदर्शक बनी रहती है।
इस बात पर सदन में कुछ सांसदों के शोर मचाने पर कुंवर दानिश अली ने कहा कि आज माननीय प्रधानमंत्री जी का ट्विटर हैंडल हैक हो जाता है, वहां पोर्ट कैसे सुरक्षित हो सकता है।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

