नई दिल्ली, 12 दिसंबर: राजधानी के जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में शुक्रवार को 15वें नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल का आगाज बेहद शानदार रहा। देश के 27 राज्यों के जायके और अंतरराष्ट्रीय संगीत के संगम ने पहले ही दिन दिल्लीवालों का दिल जीत लिया। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने फेस्टिवल का उद्घाटन किया। इस दौरान स्टेडियम में न केवल व्यंजनों की खुशबू महकी, बल्कि श्रीलंका की मशहूर गायिका योहानी के गानों ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
500 से अधिक वेंडर्स, विविधता का अनोखा संगम
नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (NASVI) द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय फेस्टिवल में देश के कोने-कोने से आए 500 से अधिक स्ट्रीट फूड वेंडर्स हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन के बाद मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने स्टॉल्स का दौरा किया। उन्होंने आंध्र प्रदेश के स्टॉल पर रुककर ‘बांबू चिकन’ और बिरयानी का लुत्फ उठाया।

खास बात यह रही कि मंत्री ने फेस्टिवल में एकमात्र UPI पेमेंट सिस्टम का उपयोग कर डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया। वेंडर्स की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने एक वेंडर से मुस्कुराते हुए कहा, “आप तो ब्रांड एंबेसडर बनने लायक हैं।” शेखावत ने नासवी (NASVI) के 25 वर्षों के संघर्ष और स्ट्रीट वेंडर्स की उपलब्धियों की भी सराहना की।
योहानी के ‘Manike Mage Hithe’ पर झूमी दिल्ली
शाम होते ही फेस्टिवल का माहौल एक संगीत समारोह में बदल गया। ‘Manike Mage Hithe’ फेम श्रीलंकाई गायिका योहानी दिलोका डी सिल्वा ने मंच संभालते ही समां बांध दिया। उनके पॉप संगीत और ऊर्जावान परफॉर्मेंस ने युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक को झूमने पर मजबूर कर दिया। योहानी के हर गाने पर स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कल बिखरेगा कैलाश खेर का जादू
फेस्टिवल का रोमांच अभी थमने वाला नहीं है। शनिवार शाम 7 बजे मशहूर सूफी और फोक गायक कैलाश खेर अपनी दमदार आवाज़ का जादू बिखेरेंगे। उनकी सूफियाना गायकी फेस्टिवल में चार चांद लगाने के लिए तैयार है। यह आयोजन 14 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें स्वाद, संगीत और संस्कृति का अनूठा मिश्रण देखने को मिलेगा।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मज़ाहिर रुहैला पठान ने ली देश और इंसानियत की शपथ, कहा- ‘नफरत नहीं, मोहब्बत फैलाएंगे’

- गज़ा संकट के बीच पीएम का इज़राइल दौरा निराशाजनक: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद

- मेवात मॉब लिंचिंग: आरोपी की जमानत याचिका हाईकोर्ट में खारिज

- Mann Ki Baat: ‘AI समिट में दिखी भारत की सामर्थ्य’, मन की बात में बोले PM मोदी; टी20 वर्ल्ड कप और अंगदान का भी किया जिक्र

- बाबरी नाम पर छिड़ा विवाद: मिर्जा मुर्तजा इकबाल ने जताई ‘पोस्टर’ पर आपत्ति, मज़ाहिर खान ने किया पलटवार

