विश्वविख्यात अमेरिकी दार्शनिक नोम चॉम्स्की की पत्नी ने अपने पति की मौत की खबर को झूठ बताया है।
नोम चोम्स्की(Noam Chomsky) की पत्नी वेलेरिया वासरमैन चोम्स्की ने मंगलवार को कहा कि प्रसिद्ध भाषाविद् और कार्यकर्ता की मृत्यु की खबरें झूठी हैं। अमेरिकी दार्शनिक की पत्नी का कहना है कि नोम चॉम्स्की जीवित हैं और उनकी मौत की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
विदेशी मीडिया के अनुसार उन्होंने कहा कि नोम चॉम्स्की को ब्राज़ील के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन अब उनका स्वास्थ्य अच्छा है।
वेलेरिया चोम्स्की ने पिछले सप्ताह एपी को बताया कि 95 वर्षीय नोम चोम्स्की को एक वर्ष पहले हुए स्ट्रोक से उबरने के दौरान ब्राजील के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बता दें कि नोम चॉम्स्की अमेरिकी भाषाविद् हैं जिनका जन्म 7 दिसंबर 1928 को हुआ था। उन्हें आधुनिक भाषा विज्ञान के पिता के रूप में जाना जाता है और उन्होंने अपने जीवन में विभिन्न भूमिकाओं एक दार्शनिक, संज्ञानात्मक वैज्ञानिक, इतिहासकार, सामाजिक आलोचक और राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में भाषा विज्ञान से जुड़े रहे हैं।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

