जन अधिकार पार्टी के नेता और बिहार के मधेपुरा से पूर्व सांसद पप्पू यादव(Pappu Yadav) आज उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे।
अखिलेश यादव से मिलने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि धरतीपुत्र और हमारे अभिभावक स्मृतिशेष मुलायम सिंह यादव(Mulayam Singh Yadav) जी पंचतत्व में विलीन हो गए, लेकिन वे हमेशा हमारे दिलों में अमर रहेंगे।
आज हमने सैफई में उनके पुत्र और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना को व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री शिवपाल यादव जी, श्री रामगोपाल यादव जी और श्री प्रतीक यादव जी से भी मुलाकात हुई। ईश्वर उनके परिवार एवं समर्थकों को हिम्मत दे। यही कामना है।
पप्पू यादव ने कहा कि नेताजी ने कई दशकों तक उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक प्रमुख भूमिका निभाई। उनका कद देश की राजनीति में भी महत्वपूर्ण रहा। अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने अनेक पदों पर काम किया और देश, समाज एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान दिया। उनका निधन बेहद पीड़ादायक है।
बतादें कि सैफई में मुलायम सिहं यादव के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन शुद्धि संस्कार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आज अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव, धर्मेंद्र यादव समेत पूरे परिवार के लोगों ने मुंडन करवाया।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

