दिल्ली पुलिस द्वारा गाज़ीपुर बॉर्डर (Ghazipur border) से बैरिकेडिंग हटाने पर बीकेयू के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि किसान अपनी फसल कहीं पर भी बेच सकता है। अब जब रास्ते खुलेंगे तो हम भी अपनी फसल बेचने पार्लियामेंट में जाएंगे। पहले हमारे ट्रैक्टर दिल्ली जाएंगे। हमने कभी भी रास्ते नहीं रोके थे।
राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन अभी भी जारी है। इस बीच दिल्ली की सीमा के नजदीक गाजीपुर बॉर्डर (Ghazipur border) पर किसानों के धरना स्थल पर लगे बैरिकेडिंग को पुलिस ने हटा दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “सरकार की तरफ से आदेश है इसलिए हम बैरिकेडिंग हटाकर रास्ता खोल रहे हैं।”
डीसीपी ईस्ट प्रियंका कश्यप ने कहा, “बैरिकेडिंग को हटा रहे हैं। हमें आदेश आए हैं इसलिए हम बैरिकेडिंग को हटा रहे हैं। अभी हम हाईवे पर लगे बैरिकेडिंग को हटा रहे हैं।”
उधर बैरिकेडिंग हटाये जाने पर गाजीपुर बॉर्डर से बीकेयू (BKU) के नेता राकेश टिकैत ने कहा, “प्रधानमंत्री ने कहा था कि किसान अपनी फसल कहीं पर भी बेच सकता है। रास्ते खुलेंगे तो हम भी अपनी फसल बेचने पार्लियामेंट में जाएंगे। पहले हमारे ट्रैक्टर दिल्ली जाएंगे। हमने रास्ते नहीं रोक रखे हैं। हम आगे की योजना बनाकर बताएंगे।”
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50
- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी
- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप
- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War
- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित
- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी
