उत्तर प्रदेश/संभल/मुजम्मिल दानिश: यूपी के संभल जिले में पुलिस ने बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। पुलिस ने बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने के आरोप में 6 लोगो को गिरफ्तार भी किया है।
जिले के एस पी चक्रेश मिश्र ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने बालो को सख्त कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी है।
यूपी के अन्य जिलों की तरह संभल जनपद में भी इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाहों का बाजार गर्म है, जिसकी वजह से लोगों में भय का माहोल बना हुआ है। अपने बच्चों को लोग अकेला छोड़ने से डर रहे हैं।
अफवाह फैलाने वाले गिरफ्तार
पुलिस ने बच्चा चोरी की झूठी अफवाहें फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश के आरोप में कैला देवी थाना क्षेत्र के हाजीपुर और मूसापुर गांव के 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
बच्चा चोरी की अफवाह के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों ने बीते सोमवार को बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर 1 शख्स के साथ मारपीट की कोशिश की थी। बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी कौसर , रफीक , अरमान , शकरुद्दीन ,असलम, वसीम और सतेंद्र बताए जा रहे है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजे जाने के लिए कानूनी कार्यवाही कर रही है।
एसपी चक्रेश मिश्र ने बच्चा चोरी की अफवाहों को रोकने के लिए जिले के सभी थानों की पुलिस को निर्देश जारी कर बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त पुलिस कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं ।
एसपी चक्रेश मिश्र ने सोशल मीडिया पर बाजो बयान जारी कर बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर भय का माहौल पैदा करने वालों को सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

