पंजाब (Punjab) में लंबे समय तक चले सियासी घमासान के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
कैप्टन अमरिंदर सिंह शनिवार शाम को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद प्रदेश पार्टी प्रधान नवजोत सिद्धू पर जमकर बरसे। उन्होंने सिद्धू को अस्थिर आदमी बताते हुए कहा कि वे एक आपदा की तरह हैं। कैप्टेन ने कहा कि मैं अगले सीएम चेहरे के लिए उनके नाम का विरोध करूंगा, जो एक मंत्रालय नहीं चला सकता, वह राज्य क्या संभालेगा।
राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला
इस्तीफ़ा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अपने देश की खातिर, मैं पंजाब के सीएम पद के लिए नवजोत सिंह सिद्धू(Navjot Singh Sidhu) के नाम का विरोध करूंगा। यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान( Imran Khan) उनके दोस्त हैं। सिद्धू के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के साथ संबंध हैं।
सोनिया गांधी मुझे खेद है
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि जब शनिवार सुबह उन्होंने अपने इस्तीफे के बारे में बताने के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को फोन किया तो उन्होंने कहा कि अमरिंदर मुझे खेद है।
इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बहुत काबिलियत के साथ विधानमंडल का नेतृत्व किया और बहुत अच्छी सरकार पंजाब को दी। पंजाब के सामने की चुनौतियों को उन्होंने सामना किया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से बात करने के बाद अपना पद छोड़ने का निर्णय लिया और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

