Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने खेत में धान की रोपाई की, ट्रैक्टर भी चलाया, किसानों-मजदूरों से की मुलाकात

Date:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोनीपत के मदीना गांव में किसानों और मजदूरों से बातचीत की और फसल के बारे में जानकारी ली। उन्होंने खुद ट्रैक्टर चलाया और खेत में धान की रोपाई भी की।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Rahul Gandhi) शनिवार को सुबह अचानक सोनीपत के मदीना गांव पहुंच गए। उन्होंने गांव के खेतों में काम कर कर रहे किसानों और मजदूरों से बातचीत की और फसल के बारे में किसानों से जानकारी ली। राहुल ने खुद ट्रैक्टर भी चलाया और धान की रोपाई भी की। 

दरअसल राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश जा रहे थे। कुंडली बॉर्डर पर पहुंचने के बाद उन्होंने अचानक अपना कार्यक्रम बदला और सोनीपत का रुख कर लिया। वह हाईवे से मुरथल होते हुए कुराड़ रोड से बाईपास के रास्ते गोहाना की तरफ रवाना हुए। वहां से वह बरोदा के गांव मदीना पहुंचे गए। 

Rahul on Tractor

इस दौरान राहुल गाँधी ने रास्ते में कई जगह खेतों का निरीक्षण किया। मदीना में उन्होंने खेतों में धान रोपाई की जानकारी ली और खुद भी मजदूरों के साथ धान रोपने लगे। अपने बीच अचानक से राहुल गांधी को देखकर किसान भी हैरान हो गए।

बतादें कि बीते दिनों ही राहुल गांधी दिल्ली के करोल बाग मार्केट पहुंचे थे। उन्होंने यहां मार्केट के वर्कर्स और साइकिल व्यापारियों से बातचीत भी की थी। इस दौरान राहुल गांधी ने बाइक के मैकेनिक्स के साथ बातचीत की और बाइक ठीक करते हुए दिखाई दिए थे।

https://twitter.com/IYC/status/1673752430725701633

कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा था कि यही हाथ हिंदुस्तान बनाते हैं। इन कपड़ों पर लगी कालिख हमारी खुद्दारी और शान है। ऐसे हाथों को हौसला देने का काम एक ही करता है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...